JEE Main Exam City Slip : जल्द जारी होगी जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप, इस तरह चेक कर सकते हैं स्टूडेंट्स

1 minute read
JEE Main Exam City Slip (1)

देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) भी 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक आयोजित होगा। इससे पहले एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को बता दें कि जेईई मेन 2024 सत्र 1 सिटी सूचना पर्ची (JEE Main Exam City Slip) 12 या 13 जनवरी तक जारी की जा सकती हैं, हालांकि इस संबंध में अभी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी नहीं दी गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एंजेसी (NTA) केवल 24 जनवरी की परीक्षा के लिए (JEE Main Exam City Slip) जारी करेगी। अन्य परीक्षा तिथियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप एक या दो दिन बाद जारी कर दी जाएंगी। 

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Main Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?

JEE Main Exam City Slip डाउनलोड करने के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए जेईई मेन 2024 सत्र 1 टैब पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब कैंडिडेट्स स्क्रीन पर प्रदर्शित एग्जाम सिटी स्लिप टैब पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब आप अपनी एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंट ले सकते हैं।

JEE Mains 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)1 से 15 अप्रैल 2024 तक।

दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं कैंडिडेट्स

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Mains 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Exam City Slip की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*