CUET samarth.ac.in 2023 UG Result Link : सीयूईटी रिज़ल्ट्स जारी, आगे क्या करें?

1 minute read
cuet samarth ac in 2023 ug result link

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 15 जुलाई 2023 को CUET स्कोर कार्ड 2023 के साथ CUET परिणाम 2023 जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से cuet samarth ac in 2023 ug result link डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 2023 में 14,99,796 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया।  11,16,018 कैंडिडेट्स CUET UG 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए। जिन कैंडिडेट्स ने एग्ज़ाम में अपनी उपस्थिति दर्ज की वह आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ से अपना CUET UG परिणाम 2023 चेक कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को अपने एनटीए सीयूईटी परिणाम और स्कोर कार्ड 2023 की जांच करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। 

What to Do After CUET UG Result : सीयूईटी रिज़ल्ट्स के बाद क्या करें?

CUET Samarth ac in 2023 UG Result Link जारी होने के बाद सभी के मन में यह सवाल है कि सीयूईटी के बाद क्या करें? (What to Do After CUET UG Result)

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स अपने स्कोरकार्ड के कई प्रिंटआउट लेकर रख लें और प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक उन्हें सुरक्षित रखें। 
  • CUET UG 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया भाग लेने वाले संस्थानों या विश्वविद्यालयों द्वारा अलग से आयोजित की जाएगी जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, डीम्ड विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय और अन्य विश्वविद्यालय शामिल हैं। 
  • सीयूईटी के माध्यम से यूजी कोर्सेज़ में प्रवेश के लिए पंजीकरण लिंक प्रत्येक भाग लेने वाले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को अब आवेदन प्रक्रिया के दौरान चुने गए कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए फॉर्म भरना होगा।
  • कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण फॉर्म जमा करने के बाद, खाली सीटों की संख्या के आधार पर कॉलेज द्वारा एक या अधिक राउंड में एक अलग कटऑफ और मेरिट सूची जारी की जाएगी। 
  • पंजीकृत उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और देख सकते हैं कि वे कटऑफ पास कर पाए हैं या नहीं। 
  • सफल कैंडिडेट्स बाद में प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वैध दस्तावेजों के साथ कॉलेज को रिपोर्ट कर सकते हैं।

यह था CUET samarth ac in 2023 UG Result Link और What to Do After CUET UG Result पर लेटेस्ट अपडेट। अन्य एग्जाम से जुड़ी अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*