UPSC CSE Final Result 2022 : UPSC 2022 का फ़ाइनल रिज़ल्ट जारी, जानिए कैसा रहा रिज़ल्ट

1 minute read
UPSC CSE Final Result 2022

UPSC के द्वारा आज यानि दिनांक 23 मई 2023 को UPSC सिविल सर्विसेस का फ़ाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है।  पिछले साल की तरह इस साल भी महिला कैंडिडेट्स पुरुष कैंडिडेट्स से बाज़ी मारती हुई दिखाई दी हैं। शीर्ष के 3 स्थानों पर महिला कैंडिडेट्स ही आसीन हैं।  यहाँ UPSC Final Result 2022 के बारे में  पूरी जानकारी विस्तार से दी जा रही है।  

इन्होने किया UPSC CSE 2022 की परीक्षा में टॉप 

UPSC CSE 2022 के एग्जाम में टॉप 3 के स्थान पर ये नाम रहे : 

  1. इशिता किशोर 
  2. गरिमा लोहिया 
  3. उमा हरती एन, स्मृति मिश्रा 

2021 में भी टॉप 3 में महिला कैंडिडेट ही रहीं थीं काबिज़ 

वर्ष 2021 के UPSC के फाइनल रिजल्ट में भी टॉप 3 में लडकियां ही लड़कों से आगे थीं और टॉप 3 के स्थान को प्राप्त करने में कामयाब रही थीं।  वर्ष 2021 में पहले स्थान पर श्रुति शर्मा रहीं थीं जबकि दूसरे  स्थान पर अंकिता अग्रवाल रही थीं और गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।  

कुल इतने कैंडिडेट्स ने किया UPSC सिविल सर्विस फाइनल के एग्जाम में क्वालीफाई 

UPSC 2022 की परीक्षा में हज़ारों कैंडिडेट्स ने आवेदन दिया था लेकिन फाइनल रिज़ल्ट में सिर्फ 933 कैंडिडेट्स को ही क्वालीफाई घोषित किया गया है।  

ऐसे करें UPSC CSE 2022 का फ़ाइनल रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ UPSC CSE 2022 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

स्टेप 1 : UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।  

स्टेप 2 : UPSC Civil Services Final Result 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें।  

स्टेप 3 : यह आपको एक नए पीडीएफ फ़ाइल पर ले जाएगा।  

स्टेप 4 : अब इस पीडीफ फ़ाइल में अपना मान और रोल नंबर चेक करें।  

स्टेप 5 : रिज़ल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड करके अपने कम्प्यूटर में सेव करके रख लें।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*