First Image of Moon By Chandrayaan 3 : लक्ष्य के करीब पहुंच रहा चंद्रयान-3, यहां देखें चांद की पहली तस्वीर

1 minute read
First Image of Moon By Chandrayaan 3

First Image of Moon By Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लक्ष्य के करीब बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्रमा की ऑर्बिट में प्रवेश कर लिया है और वहां से चंद्रमा की तस्वीरें (First Image of Moon By Chandrayaan 3) रिलीज की हैं। ISRO की ओर से बताया गया है कि चांद का नजारा चंद्रयान-3 के उसकी कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद का है।

14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 मिशन, चंद्रयान कार्यक्रम के तहत तीसरा चंद्र अन्वेषण है। इसमें विक्रम नामक एक लैंडर और प्रज्ञान नामक एक रोवर शामिल है, इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी की ऑर्बिट से उसे स्पीड से चांद की तरफ भेजा।

First Image of Moon By Chandrayaan 3 रिलीज होने के बाद इसरो ने बताया कि चंद्रयान में ईंधन की मात्रा सीमित है और इसे सीधे चंद्रमा पर भेजेंगे तो सारा ईंधन खर्च हो जाएगा। ISRO एक घुमावदार मार्ग का उपयोग करता है, जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का लाभ उठाता है। ISRO के पास इतना शक्तिशाली रॉकेट नहीं जो चंद्रयान-3 को सीधे चांद पर भेज दे।

इस दिन चांद की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के 23 अगस्त की शाम करीब 5.47 बजे चांद पर लैंड करने की उम्मीद है। हालांकि, कई फैक्‍टर्स के चलते इसमें बदलाव हो सकता है। इसकी रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा और लॉन्चिंग के 108 सेकंड बाद 45 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा।

चंद्रयान-3 कहां लाॅन्च किया गया?

First Image of Moon By Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया है। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं।

सम्बंधित आर्टिकल
चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
ISRO Full Form in Hindi : इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
Gaganyaan Mission in Hindi | गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?Chandrayaan-3 | चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको First Image of Moon By Chandrayaan 3 की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*