MCC.NIC. in NEET UG 2023: मेडिकल राउंड-1 की कॉउंसलिंग हुई शुरू, जानें सभी लेटेस्ट अपडेट्स

1 minute read
MCC.NIC. in NEET UG 2023

MCC.NIC. in NEET UG 2023: NEET UG 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई है। आपको बता दें कि ये काउंसलिंग 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए हो रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। 

अब कैंडिडेट्स मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर राउंड -1 की काउंसलिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आइए जानते हैं इस वर्ष कि MCC.NIC. in NEET UG 2023 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

यह भी पढ़ें – Gujarat NEET UG Counselling 2023

MCC.NIC. in NEET UG 2023 एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स का एडमिशन NEET UG एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। इस वर्ष NEET UG काउंसलिंग के जरिए कैंडिडेट्स 99,013 MBBS, 52,720 आयुष, 27,868 BDS, 1,899 AIIMS, 525 BVSc, AH सीटों और 249 जिपमर सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – Jammu Kashmir NEET UG Counselling 2023

जानिए MCC.NIC. in NEET UG 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया 

MCC.NIC. in NEET UG 2023: आपको बता दें कि काउंसलिंग 2 स्तर पर आयोजित की जाएगी। एक काउंसलिंग डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज़ (DGHS) की ओर से कराई जाएगी। जिसके माध्यम से ऑल इंडिया कोटा की 15 फ़ीसदी सीटों, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) की सीटों में एडमिशन दिया जाएगा। 

वहीं दूसरी मेडिकल काउंसलिंग स्टेट कोटा की होती है। जो कि राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग अथवा निदेशालय की ओर से आयोजित की जाती है। इसमें राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले इंस्टिट्यूट के साथ-साथ प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी शामिल होती हैं। यहां भी स्टेट कोटा काउंसलिंग जुलाई माह के अंत तक शुरू की जा सकती है। जिसकी जानकारी कैंडिडेट्स को संबंधित राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़ें – Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023

जल्द शुरू होंगी उत्तर प्रदेश राज्य में NEET UG की कॉउंसलिंग प्रक्रिया 

आपको बता दें कि जल्द ही MCC.NIC. in NEET UG 2023 के लिए UP के मेडिकल कॉलेजों में स्टेट कोटे की राउंड-1 की काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई 2023 से 4 अगस्त 2023 के बीच शुरू होगी। कैंडिडेट्स को UP NEET UG काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन के लिए MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in या UP NEET काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट- upneet.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*