UPSC प्रीलिम्स एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को INR 1 लाख देगी बिहार सरकार

1 minute read
UPSC Prelims exam pass karne wale candidates ko INR 1 lakh degi Bihar sarkaar

बिहार सरकार यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक नई सौगात देने जा रही है। बिहार सरकार UPSC Prelims result 2023 में पास हुए कैंडिडेट्स को एक INR 1 लाख देगी। बता दें कि बिहार सरकार की ये योजना केवल महिला कैंडिडेट्स और अति पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए है।

योजना का लाभ केवल बिहार के स्थाई निवासियों को मिलेगा 

बिहार सरकार UPSC Prelims result 2023 में पास हुए कैंडिडेट्स को एक INR 1 लाख इनाम स्वरुप प्रदान करेगी। यह राशि केवल बिहार राज्य के अति पिछड़ा वर्ग और महिला कैंडिडेट्स को ही प्रदान की जाएगी। यह योजना केवल बिहार के स्थाई निवासियों के लिए है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। बिहार से बाहर के राज्यों के कैंडिडेट्स को यह पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जाएगी।  

अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए योजना का लाभ उठाने के लिए शर्तें 

बिहार सरकार निम्नलिखित शर्तों को पूरा करने वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट को यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को INR एक लाख की पुरस्कार राशि प्रदान करेगी-

  • कैंडिडेट बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए 
  • वह बिहार सरकार की अधिसूचित अत्यंत पिछड़ा वर्ग का सदस्य होना चाहिए।  
  • उसने UPSC CSE Prelims की परीक्षा पास की हो।  
  • पहले से किसी सरकारी/ लोक उपक्रम/ राज्य सरकार/राज्य सरकार द्वारा वित्त सम्पोषित संस्थान में कार्यरत कैंडिडेट्स को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।  

आवेदन करने के लिए वेबसाइट और अंतिम तारीख 

  • UPSC Prelims Result 2023 पास कर चुके अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिला कैंडिडेट्स wcdc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  
  • योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2023 है।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*