Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023: आज से शुरू हुई है अरुणाचल प्रदेश में NEET UG की कॉउंसलिंग प्रक्रिया, कैंडिडेट्स apdhte.nic.in से कर सकते हैं डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन

1 minute read
Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023

Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023: अरुणाचल प्रदेश में NEET UG 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया 7 जुलाई यानी आज से शुरू की जाएगी। कैंडिडेट्स ‘डायरेक्टरेट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन’ (DHTE), अरुणाचल प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट apdhte.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023 के लिए कैंडिडेट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डाक्यूमेंट्स अपलोड 7 जुलाई से कर पाएंगे। जबकि रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 18 जुलाई है। NEET UG में एलिजिबल रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स की लिस्ट (DHTE), ईटानगर द्वारा 26 जुलाई तक जारी की जा सकती है।

आपको बता दें कि कैंडिडेट्स 28 जुलाई से 07 अगस्त तक अपनी चॉइस का कॉलेज/इंस्टिट्यूट फिल कर सकेंगे और अपनी सीटें लॉक कर पाएंगे। जबकि सीट अलॉटमेंट का पहला राउंड 9 अगस्त से शुरू किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024

Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023 कैंडिडेट्स कॉउंसलिंग के लिए इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार 

कैंडिडेट्स को Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023 के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu NEET UG Counseling 2023

Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां कैंडिडेट्स के लिए Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023 के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apdhte.nic.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब आप जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे NEET एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स और अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।  
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • सभी स्टेप्स कंप्लीट करने के बाद कैंडिडेट को अपने रजिस्टड मोबाइल नंबर और ईमेल पर कन्फर्मेशन मेसेज से रूप में एप्लीकेशन सबमिट की जानकारी प्राप्त होगी। 

जानिए अरुणाचल प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेज 

यहां अरुणाचल प्रदेश राज्य के टॉप मेडिकल कॉलेज की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • इंदिरा गांधी टेक्नोलॉजिकल एंड मेडिकल साइंसेज यूनिवर्सिटी, जीरो 
  • नॉर्थ ईस्ट नर्सिंग कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज, नाहरलागुन 
  • टोमो रीबा इंस्टिट्यूट हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज, नाहरलागुन 
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पासीघाट
  • अरुणोदय विश्वविद्यालय, ईटानगर 
  • हिमालयन यूनिवर्सिटी, ईटानगर 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*