Tamil Nadu NEET UG 2023: आज है तमिलनाडु राज्य में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

1 minute read
Tamil Nadu NEET UG 2023

Tamil Nadu NEET UG 2023: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) की ओर से तमिलनाडु राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2023 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 12 जुलाई, 2023 को बंद कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स 12 जुलाई यानी आज गवर्नमेंट और मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए DME की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net. पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि पहले, DME द्वारा रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 10 जुलाई रखी गई थी, जिसे अकादमिक वर्ष 2023-2024 सेशन के लिए MBBS/BDS कोर्सेज में एप्लीकेशन प्राप्त करने की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए बढ़ा दिया गया था। कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट कोटा सीटों के लिए 500/- रुपये और मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए 1,000/- रुपये की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देना अनिवार्य होगा। 

सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके पास एप्लीकेशन सबमिट करने से पहले सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स जो एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हो। Tamil Nadu NEET UG 2023 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स DME तमिलनाडु की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023

Tamil Nadu NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  tnmedicalselection.net. पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब आप जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे NEET एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स और अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।  
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • सभी स्टेप्स कंप्लीट करने के बाद कैंडिडेट को अपने रजिस्टड मोबाइल नंबर और ईमेल पर कन्फर्मेशन मेसेज से रूप में एप्लीकेशन सबमिट की जानकारी प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

Tamil Nadu NEET UG 2023: कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटीप्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024

Tamil Nadu NEET UG 2023: सिक्योरिटी डिपॉजिट क्राइटेरिया

आपको बता दें कि कैंडिडेट्स को तमिलनाडु राज्य की सरकारी कोटा सीटों के लिए, 30,000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट करना आवश्यक होगा। वहीं मैनजमेंट कोटा सीटों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 1,00,000 रुपये है। यदि कोई कैंडिडेट जिसे दूसरे या उसके बाद के कॉउंसलिंग राउंड में सीट अलॉटमेंट की गई है, और वह संबंधित इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने में विफल रहता है, तो सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर लिया जाएगा। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*