NEET UG Result 2023: जानिए कब आ सकता है NEET UG का रिजल्ट, सामान्य वर्ग के लिए इतना पर्सेंटाइल होगा जरुरी

1 minute read
जानिए कब आ सकता है NEET UG का रिजल्ट, सामान्य वर्ग के लिए इतना पर्सेंटाइल होगा जरुरी

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून के दूसरे सप्ताह में ही NEET UG 2023 एग्जाम का रिजल्‍ट और स्‍कोरकार्ड जारी कर सकता हैं। हालांकि अभी तक NTA की ओर से NEET UG रिजल्ट से संबंधित कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जून के दूसरे सप्ताह के अंत तक NEET UG रिजल्ट जारी किया जा सकता है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपना रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि NTA द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की में कोई आपत्ति होने पर कैंडिडेट्स को चैलेंज करने का मौका दिया गया था। अब सभी प्राप्त आपत्तियों को NTA द्वारा हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

सामान्य वर्ग के लिए इतना पर्सेंटाइल होगा जरुरी

NEET UG रिजल्ट के साथ, NTA ऑल इंडिया टॉपर्स के नाम की लिस्ट और श्रेणी-वार कट-ऑफ मार्क्स और पर्सेंटाइल रैंक की भी घोषित करेगा। कैंडिडेट्स को NEET UG स्कोरकार्ड में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, ऑल इंडिया रैंक और अन्य जानकारियां प्राप्त होंगी। सामान्य वर्ग और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को इस एकेडमिक सेशन के अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए NEET UG में मिनिमम 50 पर्सेंटाइल मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक होगा। 

NEET UG Exam 2023: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक 

यहां NEET UG Result 2023 डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्‍टेप 1: सबसे पहले आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • स्‍टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्‍टेप 3: अब अपने लॉगिन डिटेल्‍स जैसे रजिस्‍ट्रेशन नंबर आईडी फिल करें। 
  • स्‍टेप 4: सब्मिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 
  • स्टेप 5: अब अपना रिजल्ट ध्यानपूर्वक चेक करें। 
  • स्‍टेप 6: इसके बाद रिजल्‍ट की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें। 

यह भी पढ़ें – जानिए नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

NEET UG Result 2023 के बाद इन प्रमुख कोर्सेज में स्टूडेंट्स ले सकते हैं एडमिशन 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कंडक्ट किया गया था। जिसमें 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 07 मई 2023 को NEET UG एग्जाम दिया था।

NEET UG Result 2023 के बाद होने वाले अन्य कार्यक्रम  

  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*