Maharashtra Board SSC Results 2024 Link : जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे, 95.81% रहा रिजल्ट

1 minute read
Maharashtra Board SSC Results 2024 Link

Maharashtra Board SSC Results 2024 Link : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे ने आज 27 मई, 2024 को कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र हाई स्कूल परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने स्कोर को ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mahahsscboard.in से चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स महाराष्ट्र राज्य बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट लिंक के नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • mahresult.nic.in
  • sscresult.mahahsscboard.in 
  • sscresult.mkcl.org

SSC Result 2024 Maharashtra Board Marksheet कैसे करें डाउनलोड

स्टूडेंट्स 10th क्लास के रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को देख सकते हैं- 

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध 10वीं एसएससी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: रोल नंबर और मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
  • स्टेप 4: एसएससी रिजल्ट 2024 महाराष्ट्र बोर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें। 
पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या15,60,154
उपस्थित छात्रों की कुल संख्या15,49,326
उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या14,84,431
कुल पास प्रतिशत95.81%
लड़कियों का पास प्रतिशत97.21%
लड़कों का पास प्रतिशत94.46%
100% पास दर वाले स्कूल9,382 स्कूल

एसएससी रिजल्ट 2024 महाराष्ट्र बोर्ड पुणे 9 डिवीजन

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 महाराष्ट्र के सभी नौ डिवीजनों के लिए जारी किया गया है जो इस प्रकार हैं-

  • पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण।

महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2024 कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 

  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.21% 
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.46%

5 लाख से अधिक छात्रों को डिस्टिंक्शन

महाराष्ट्र कक्षा 10वीं एसएससी रिजल्ट 2024 में कुल 5,58,021 छात्रों ने विशिष्ट अंक प्राप्त किए हैं। डिस्टिंक्शन प्राप्त करने के लिए छात्र को 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

ये भी पढ़ें : 

उम्मीद है आप सभी को Maharashtra Board SSC Results 2024 Link से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*