CBSE Board Exam 2024: 10वीं, 12वीं के फॉर्म ये गलती होने पर नहीं दे पाएंगे परीक्षा, यहां जानें पूरी डिटेल

1 minute read
CBSE Board Exam 2024 : LOC me incorrect subjects fill hone par students 10th-12th board exam me allow nahi kiye jayenge

CBSE Board Exam 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने छात्रों और संबद्ध स्कूलों को चेतावनी दी है कि यदि सभी विषयों को फॉर्म में सही से चिह्नित नहीं किया गया है तो स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा 2024 में बैठने की परमीशन नहीं मिलेगी।

CBSE Board Exam 2024 से पहले बोर्ड की ओर से बताया गया है कि बीते वर्षों में स्कूल और छात्र फॉर्म भरने के प्रति लापरवाही कर रहे हैं। इसलिए इस बार स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा देने में समस्या न हो, इसके लिए स्कूलों को स्टूडेंट्स का सही डेटा भरना है। सीबीएसई (CBSE Board Exam 2024) ने इस फॉर्म को जारी करने से पहले नोटिस भी जारी किया है।

CBSE/LOC/2023-24/Date 17/08/2023

बोर्ड ने नोटिस में कहा कि फाॅर्म सबमिट करने का प्रोसेस शुरू हो गाया है, इसलिए इस नोटिस के साथ सभी स्कूलों को डेटा सही करने की याद दिलाई जा रही है। प्रधानाचार्यों/स्कूलों को निर्देश दिया जाता है कि वे कैंडिडेट्स की जानकारी भरने से पहले एलओसी नोटिफिकेशन संख्या CBSE/LOC/2023-24/Date 17/08/2023 को ध्यान से पढ़ें। 

यह भी पढ़ें- अब हिंदी के साथ दूसरी भाषाओं में भी पढ़ेंगे CBSE स्कूल के स्टूडेंट, जानें बोर्ड के सर्कुलर में क्या नया?

गलत जानकारी होने पर दोबारा नहीं मिलेगा मौका

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि (CBSE Board Exam 2024) फाॅर्म भरने में कर्मचारियों को गलतियों से बचने के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। कैंडिडेट्स माता-पिता को सही डेटा के महत्व और गलत डेटा सबमिट करने पर परिणाम के बारे में भी बताया जा सकता है। एक बार फाॅर्म फिल होने के बाद विषय सुधार पर किसी भी तरह से विचार नहीं किया जाएगा।

CBSE Board Exam 2024
कैंडिडेट्स एलओसी से जुड़ी जानकारी CBSE Board की ऑफिशियल वेबसाइट से भी ले सकते हैं।

इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

10वीं, 12वीं के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध ई-परीक्षा लिंक के माध्यम से सबमिट किया जा सकता है। LOC (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2023 तक और विलंब शुल्क के साथ 19 सितंबर 2023 है।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*