JIPMAT 2024 Exam Date: 2 जून को जारी होगा एडमिट कार्ड, 6 जून को है एग्जाम

1 minute read
JIPMAT 2024 Exam Date

JIPMAT 2024 Exam Date जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 6 जून को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड 2 जून को जारी कर दिया जाएगा। JIPMAT एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 22 मार्च से शुरू होकर 28 अप्रैल रात 11:50 तक खुली थी। एग्जाम रिजल्ट जून में जारी किए जाने की संभावना है। JIPMAT की फुलफॉर्म जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट होती है। इस एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है।

JIPMAT 2024 Exam Date

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
22 मार्च से 28 अप्रैल 2024JIPMAT रजिस्ट्रेशन विंडो (रात 9:50 तक)
22 मार्च से 28 अप्रैल 2024JIPMAT रजिस्ट्रेशन फीस भरने की डेट (रात 11:50)
29 अप्रैल से 1 मई 2024JIPMAT एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन
मई 2024JIPMAT सिटी इंटिमेशन स्लिप
2 जून 2024JIPMAT एडमिट कार्ड
6 जून 2024JIPMAT 2024 Exam Date
जून 2024JIPMAT रिजल्ट
जून 2024JIPMAT फाइनल आंसर की
जून 2024JIPMAT आंसर की रिलीज़

यह भी पढ़ें: Today’s Current Affairs in Hindi | 17 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

JIPMAT एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

JIPMAT एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • JIPMAT की ऑफिशियल वेबसाइट jipmat.nta.ac.in विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर ‘JIPMAT Admit Card’ सेक्शन खोजें और उसपर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड लॉगिन और उसके बाद JIPMAT एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जन्मतिथि या पासवर्ड का उपयोग करें।
  • इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (17 May) : स्कूल असेंबली के लिए 17 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

JIPMAT के लिए एग्जाम पैटर्न

JIPMAT के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

पर्टिक्युलर्सडिटेल्स
एग्जाम मोडकंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
क्वेश्चन टाइपमल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs)
क्वेश्चन नंबर100
एग्जाम ड्यूरेशनढाई घंटा
सेक्शंस-क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
-डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग
-वर्बल एबिलिटी & रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
एग्जाम मीडियमइंग्लिश
मार्किंग स्कीम(+) 4 हर सही उत्तर के लिए
(-) 1 हर गलत उत्तर के लिए

उम्मीद है कि JIPMAT 2024 Exam Date के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*