असम के मुख्यमंत्री की होनहार छात्रों को सौगात, इतने अंक लाने पर दीं 35,770 स्कूटी

1 minute read
Assam ke cm ne 35770 students ko diye skooter

30 नवंबर 2023 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 35,770 छात्रों को एक समारोह में स्कूटी डिस्ट्रीब्यूट की हैं। यह समारोह गुवाहाटी के खानापारा में वेटरनरी कॉलेज मैदान में प्रज्ञान भारती योजना के तहत हुआ था। इसमें छात्रों को उच्च उपलब्धि हासिल करने लिए यह स्कूटी दी गई हैं। महान साहित्यकार और लिंग्विस्ट बनिकांता काकाती की स्मृति में स्थापित यह पुरस्कार अपने छठे वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

60 से 75 अंक लाने वाले छात्रों को दी स्कूटी

समारोह में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शिक्षा के माध्यम से युवाओं को और सशक्त बनाने की सरकार की कोशिशों पर प्रकाश डाला। छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए एडवांस्ड सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई पहल के तहत 2023 की हायर सेकेंडरी एग्जाम्स में 60 प्रतिशत और 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों को स्कूटी डिस्ट्रीब्यूट की गई हैं।

सिर्फ स्कूटी ही नहीं बल्कि ये भी दी गई सौगात

छात्रों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, मुख्यमंत्री ने छात्र समुदाय को अधिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने मुफ्त स्कूटी, पाठ्यपुस्तकें और डिस्काउंटेड हॉस्टल फीस जैसे अतिरिक्त लाभों को शामिल करने के लिए प्रज्ञान भारती योजना का विस्तार करने की योजना के बारे में विस्तार से बताया।

छात्राओं ने भी मारी बाज़ी

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए, असम सरकार ने 35,770 पात्र छात्रों को स्कूटी डिस्ट्रीब्यूट की हैं, जिसमें 30,203 छात्राएं हैं जिन्होंने फर्स्ट कैटेगरी हासिल की है और 5,567 लड़कों ने 2023 में AHSEC द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी एग्जाम में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं।

इससे कैसे मिलेगा छात्रों को लाभ?

  • इससे प्रेरित होकर छात्र पढ़ाई की और अधिक ध्यान देंगे।
  • छात्रों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी।
  • छात्रों की अटेंडेंस बढ़ेगी।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*