JAC Board Result 2024: झारखंड बोर्ड का आठवीं का रिज़ल्ट जारी, इन वेबसाइट्स से करें चेक 

1 minute read
jharkhand board ka 8vi ka result jaari

झारखंड बोर्ड की ओर से आज यानी दिनांक 28 मई 2024 को कक्षा 8वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र कुछ अन्य वेबसाइट पर जाकर भी झारखंड बोर्ड की कक्षा 8वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

इतने प्रतिशत रहा रिज़ल्ट 

झारखंड बोर्ड के द्वारा कक्षा 8वीं की परीक्षाएं दिनांक 9 मार्च 2024 से लेकर 17 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार झारखंड बोर्ड की कक्षा आठवीं की परीक्षा में लगभग 5 लाख विद्यार्थी बैठे थे। इसमें से कुल  5,28,962 छात्र पास हुए हैं। झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं 2024 के रिज़ल्ट का पास प्रतिशत 94.16% रहा है। 

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 29 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

इन वेबसाइट्स से करें रिज़ल्ट चेक 

यहाँ  झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के साथ साथ अन्य वेबसाइट भी दी जा रही हैं : 

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in
  • acexamportal.in

ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ झारखंड बोर्ड का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। 
  • “जेएसी 8वीं रिजल्ट 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें जैसा कि आपके एडमिट कार्ड पर दिया गया हो। 
  • अब अपने सभी डिटेल्स भरें। 
  • अब झारखंड बोर्ड 8वीं का रिज़ल्ट आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। 
  • छात्र चाहें तो भविष्य के लिए बोर्ड रिज़ल्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 28 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*