JEE Mains 2nd Attempt Date 2024 : जेईई मेन 2024 सत्र 2 की परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव, यहां देखें नई डेट

1 minute read
JEE Mains 2nd Attempt Date 2024 (1)

देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) भी 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक आयोजित होगा, लेकिन दूसरे सत्र के एग्जाम के लिए (JEE Mains 2nd Attempt Date 2024) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन्स परीक्षा 2024 के सत्र 2 की परीक्षा का टकराव सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के साथ हो रहा था, इसलिए JEE Mains 2nd Attempt Date 2024 अब 1 अप्रैल की बजाय 3 अप्रैल 2024 से शुरू होंगी और 15 अप्रैल 2024 तक होंगी। 

यह भी पढ़ें- City Intimation Slip JEE 2024 Link Download : जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

कैंडिडेट्स को बता दें कि JEE Mains परीक्षा इस साल दो सेशन में आयोजित की जा रही है। पहले सेशन की परीक्षा 24 जनवरी 2024 से शुरू होने वाली है और ये परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 तक होंगी और अप्रैल में सेशन 2 (JEE Mains 2nd Attempt) की परीक्षाएं होंगी। 

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

परीक्षा से तीन दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

Jee Mains 2024 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एग्जाम के समय कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होता है। 

दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं कैंडिडेट्स

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Mains 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

JEE Mains 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Mains 2nd Attempt Date 2024 की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*