JEE Main Admit Card : जेईई मेंस 2024 के लिए इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

1 minute read
JEE Main Admit Card

देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (Joint Entrance Examination, JEE Main 2024) का पहला सेशन 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक आयोजित होगा। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card) परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।

कैंडिडेट्स को बता दें कि एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card) डाउनलोड लिंक एनटीए जेईई मेन वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2024 सत्र 1 जारी होने से पहले, एनटीए परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा। एग्जाम के समय कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होता है।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Main Admit Card 2024

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • जेईई मेन हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • जेईई मेन एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट ले लें।

JEE Mains 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)1 से 15 अप्रैल 2024 तक।

दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं कैंडिडेट्स

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Mains 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Admit Card की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*