NTA Release JEE Main Result : आज जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट, इस तरह कर सकते हैं चेक

1 minute read
NTA Release JEE Main Result (1)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main 2024 in Hindi) सेशन 1 का रिजल्ट (NTA Release JEE Main Result) 12 फरवरी को शाम तक घोषित किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल सबमिट करनी होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, जेईई मेन रिजल्ट (NTA Release JEE Main Result) 2024 में उन कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया जाएगा जो निर्धारित मार्किंग स्कीम के तहत अंक प्राप्त करते हैं। आपको बता दें कि इस एग्जाम में हर सही आंसर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और हर गलत आंसर के लिए 1 अंक काटा जाता है। 

NTA Release JEE Main Result के साथ ही कैंडिडेट्स के लिए एनटीए द्वारा पहले सत्र के फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

NTA Release JEE Main Result कैसे करें?

NTA Release JEE Main Result इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैंः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in  पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट/स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।
  • अब विडों ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स को मांगी गई डिटेल यानि एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

इतने कैंडिडेट्स को है रिजल्ट का इंतजार

बता दें कि जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) परीक्षा के लिए कुल 55,493 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जबकि 11,70,036 ने पेपर 1 (B.E/B.Tech) परीक्षा दी।

JEE Main Exam 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं कैंडिडेट्स

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Main Exam 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको NTA Release JEE Main Result के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*