CAT Exam 2023: 26 नवंबर को है एग्जाम, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और इसकी तैयारी कैसे करें?

1 minute read
CAT Exam

CAT या कॉमन एडमिशन टेस्ट एक नेशनल एग्जाम है जो हर साल इंडियन इंस्टिट्यूट्स ऑफ़ मैनेजमेंट्स द्वारा एक रोटेशनल बेसिस पर कंडक्ट की जाती है। यह उन ग्रेजुएट्स की योग्यता का आंकलन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो मैनेजमेंट एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं इस एग्जाम के द्वारा आप आईआईएम और इंडिया के अन्य टॉप बिजनेस स्कूल्स में एडमिशन पाने में योग्य होंगे। इस ब्लॉग में कैट एग्जाम क्या है (what is CAT exam in hindi) के बारे में जानकारी दी गई है इस बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

एग्जाम का नामCAT
एग्जाम लेवलनेशनल
फुल फॉर्म कॉमन एडमिशन टेस्ट 
एग्जाम ऑर्गनाइजिंग बॉडी आईआईएम बैंगलोर (प्रति वर्ष भिन्न संस्थान)
ऑफर किए जाने वाले कोर्सएमबीए 
CAT पैटर्न कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, एमसीक्यू और नॉन एमसीक्यू
योग्यताबैचलर डिग्री 
CAT ऑफिशियल वेबसाइट https://iimCAT.ac.in 

CAT Exam Latest Updates

आईआईएम को कंडक्ट करने वाला संस्थान CAT अगस्त 2023 के पहले सप्ताह में कैट एप्लीकेशन फॉर्म विंडो खोलेगा। सभी उम्मीदवार CAT की ऑफिशियल वेबसाइट- iimCAT.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। CAT 2023 की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। CAT 2023 26 नवंबर को जारी किया जाएगा।

CAT 2023 Notification

CAT 2023 की ऑफिशियल नोटिफिकेशन लास्ट ईयर की CAT 2023 एग्जाम डेट्स के अनुसार जुलाई के लास्ट वीक में जारी की जाएगी। CAT 2023 रजिस्ट्रेशन की स्टार्ट और अंतिम डेट, करेक्शन डिटेल्स, कैट 2023 का एग्जाम पैटर्न, कैट के मॉक टेस्ट और कैट एडमिट कार्ड 2023 जारी करने से रिलेटेड डिटेल्स कैट 2023 नोटिफिकेशन में उल्लिखित होंगे।

CAT 2023 Exam Dates

डेट्स अपकमिंग एग्जाम डेट्स 
अगस्त 2023 से सितंबर 2023CAT 2023 रजिस्ट्रेशन 
सितंबर 2023फॉर्म करेक्शन प्रोसेस 
7 नवंबर 2023एडमिट कार्ड डाउनलोड 
नवंबर 2023मॉक टेस्ट रिलीज़ डेट
26 नवंबर 2023CAT 2023 एग्जाम
दिसंबर 2023आंसर की रिलीज़ 
दिसंबर 2023रिज़ल्ट अनाउंसमेंट

CAT 2024 Exam Dates

CAT 2024 के लिए भी शेड्यूल जारी हो गया है, जो इस प्रकार है:

CAT 2024 इवेंट्सडेट्स
CAT 2024 नोटिफिकेशन डेट28-29 जुलाई 2024
CAT 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू4 अगस्त 2024
CAT 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट15 सितंबर 2024
CAT 2024 रजिस्ट्रेशन फीसINR 2,500
CAT 2024 एग्जाम डेट24 नवंबर 2024
CAT 2024 रिजल्ट डेट4-5 जनवरी 2025

CAT Exam 2023 Marking Scheme

CAT 2023 की मार्किंग स्कीम निम्न प्रकार से होने वाली है-

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। 
  • जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए हैं उनके लिए कोई अंक नही दिया जायेगा। 

CAT 2023 Syllabus

CAT 2023 का सिलेबस नीचे दिया गया है:

सिलेबस सेक्शंसCAT सिलेबस टॉपिक्स
वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशनरीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, पेरा जंबल्स, पेरा समरी, ऑड सेंटेंस आउट 
डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग सेट थ्योरी (वेरिएबल्स), सेट थ्योरी+ पजल्स, पजल्स विद एडिशनल डाटा, कोडिंग डिकोडिंग एंड सीरीज 
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड नंबर सिस्टम, अलजेब्रा, आरिथेमेटिक, ज्योमेट्री एंड मेंसुरेशन 

CAT 2023 Eligibility Criteria

CAT 2023 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया नीचे दिया गया है-

  • CAT 2023 में अपीयर होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर की डिग्री या समकक्ष सीजीपीए (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी/डीए श्रेणी के लिए कुल 45 प्रतिशत) होनी चाहिए।
  • जिन कैंडीडेट्स ने आवश्यक प्रतिशत के साथ प्रोफेशनल डिग्री (सीए/ सीएस/ आईसीडब्ल्यूए/ एफसीएआई) पूरी की है, वे भी CAT के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
  • बैचलर डिग्री योग्यता के अंतिम वर्ष या रिज़ल्ट की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी कैट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य हैं।

CAT 2023 Application Process

CAT 2023 के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस नीचे दिया गया है-

  • ऑफिशियल वेबसाइट iimCAT.ac.in पर जाएं और “रजिस्टर नाओ”‘ पर क्लिक करें।  यह आपके लॉगिन क्रेडेंशियल उत्पन्न करेगा।
  • प्रोवाइडेड फील्ड में आवश्यक विवरण (नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर) दर्ज करें।  सुनिश्चित करें कि आपने सही विवरण दर्ज किया है, विशेष रूप से संपर्क विवरण ताकि आपको टेस्ट से रिलेटेड जानकारी प्राप्त करने में कोई प्रॉब्लम न हो।
  • डिटेल्स भरने के बाद, अपने CAT रजिस्ट्रेशन को वेरिफाई और ऑथेंटिकेट करने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा दर्ज करें।
  • आपको ईमेल और मैसेज के माध्यम से CAT 2023 लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।  CAT सीरियल नंबर/यूजर आईडी आपके द्वारा प्रदान किए गए ईमेल एड्रेस पर भेजा जाएगा और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भेजा जाएगा।
  • अपने कैट पंजीकरण फॉर्म को जमा करना सुनिश्चित करने के लिए ‘I Agree’ चेकबॉक्स का चयन करें।

CAT 2023 Application Fee

CAT exam in Hindi एप्लीकेशन फीस निम्न प्रकार से है:

  • जनरल कैटेगरी के लिए 2300
  • एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी के लिए 1150

Required Documents and Guidelines for Updates

CAT 2023 के लिए आपको निम्न डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:

  • ईमेल एड्रेस
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • सिग्नेचर
  • पर्सनल डिटेल्स
  • एकेडमिक डिटेल्स
  • वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • पेमेंट डिटेल्स

Exam Day Guidelines

CAT exam in Hindi के लिए एग्जाम के दिन की गाइडलाइन्स जाननी आवश्यक हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट से पहले अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। 
  • सभी एकेडमिक और अन्य डॉक्यूमेंट्स को अपने साथ रखें ताकि किसी प्रकार की गलत जानकारी ना अपलोड हो जाए। 
  • इमेजेज और सिग्नेचर को अपलोड करने के लिए पीसी या लैपटॉप में व्यस्थित रखें। फोटो और सिग्नेचर को दिए गए साइज़ के साथ में तैयार रखें। 
  • फाइनल सबमिशन से पहले किसी भी प्रकार की मिस्टेक से बचने के लिए एक बार एप्लीकेशन फॉर्म को चेक करें। 
  • आप अपनी पसंद के अनुसार जिस शहर में एग्जाम देना चाहते हैं उसका चुनाव करें।
  •  एग्जाम से संबंधित सिलेबस के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें ताकि आप अपनी तैयारी अच्छे से कर पाएं

CAT 2023 Admit Card

CAT एडमिट कार्ड आज यानि 7 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर में ले जाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट दस्तावेज है। सभी कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन से पहले डाउनलोड करना होगा। कैंडिडेट्स को दो कॉपीज डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि एक कॉपी एग्जाम सेंटर पर जमा करनी होती है। CAT 2023 का एडमिट कार्ड अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। CAT 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • CAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें
  • CAT 2023 के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें। 
  • एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं। 
  • डाउनलोड पर क्लिक करें। 

How to Prepare for CAT 2023?

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप CAT 2023 की तैयारी कर सकते हैं-

  1. टाइम टेबल बनाएं: परीक्षा के लिए टाइम टेबल बनाना काफी ज़रूरी हो जाता है। ऐसा करने से छात्रों को एक स्ट्रक्चर मिल जाता है, जिससे पढ़ाई करने में आसानी होती है।
  2. रिविज़न करें: रिविज़न करना भी ज़रूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से जो पिछले डाउट्स होते हैं वे सब हल हो जाते हैं।
  3. मॉक टेस्ट हल करें: मॉक टेस्ट हल करने से परीक्षा को समझने और टाइम मैनेजमेंट की तैयारी हो जाती है।
  4. पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर हल करें: परीक्षा की तैयारी को और सटीक बनाने के लिए छात्रों को पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर को हल करना चाहिए। ऐसा करने से छात्रों को परीक्षा का फॉर्मेट पता चल जाएगा।
  5. रफ़्तार और एक्यूरेसी पर फोकस बनाएं: रफ़्तार और एक्यूरेसी का सही ताल-मेल एग्जाम में बेहतर परफॉर्म करने में सहायता करता है। जैसे-जैसे आप अपनी पढ़ाई करने की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे और मॉक टेस्ट करना शुरू करेंगे, आपकी स्पीड खुद ही बेहतर होती जाएगी।

CAT 2023 Answer Key

CAT 2023 की आंसर की एग्जाम के तीन से चार दिन बाद रिलीज़ की जाएगी। नीचे आंसर की को डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए गए हैं जिन्हे आप फॉलो कर सकते हैं:

  • CAT 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • लॉगिन तब पर क्लिक करें। 
  • CAT के आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। 
  • CAT 2023 की आंसर की पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर आ जायेगी। 
  • आंसर की पीडीएफ के रूप में सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें। 

CAT 2023 Result

CAT 2023 स्कोरकार्ड पीडीएफ को लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। CAT 2023 के रिज़ल्ट या स्कोरकार्ड में प्रत्येक उम्मीदवार के अंक शामिल होते हैं। रिज़ल्ट चेक करने के लिए प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimCAT.ac.in पर जाएं। 
  • CAT 2023 रिज़ल्ट और स्कोर कार्ड पर क्लिक करें। 
  • CAT एप्लीकेशन नंबर डालें। 
  • स्कोरकार्ड सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • डाउनलोड पीडीएफ पर क्लिक करें और CAT 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।  

FAQs

What is CAT exam in hindi?

कैट एग्जाम एक एंट्रेंस एग्जाम है जिसके माध्यम से इंडिया के सर्वश्रेष्ठ मेनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स में एमबीए कोर्स करने के लिए एडमिशन दिया जाता है। 

CAT 2023 की एग्जाम डेट क्या है?

2023 की परीक्षा के लिए कोई निश्चित डेट अभी निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन संभावना है की एग्जाम डेट नवंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में ली जाएगी। 

CAT 2023 के लिए एप्लीकेशन फीस कितनी है?

CAT 2023 के लिए एप्लीकेशन फीस जनरल कैटेगरी के लिए 2300 और एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी के लिए 1150 है।

उम्मीद है आपको what is CAT exam in Hindi एग्जाम के संदर्भ में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। अन्य तरह के एग्जाम अपडेट्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*