JEE Main Admit Card Session 2 : जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड जारी, B.E-B.Tech परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स यहां से करें डाउनलोड

1 minute read
JEE Main Admit Card Session 2 (1)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) सेशन 2 के एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card Session 2) जारी कर दिए हैं। B.E/B.Tech एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड को jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम के समय कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होता है।

JEE Main B.E/B.Tech देश भर में कई परीक्षा केंद्रों पर 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स को बता दें कि एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Main Admit Card Session 2 

JEE Main Admit Card Session 2 डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • ‘JEE Main B.E/B.Tech के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • जेईई मेन एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट ले लें।

JEE Mains 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं कैंडिडेट्स

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Mains 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Admit Card Session 2 की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*