City Intimation Slip JEE 2024 Link Download : जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

1 minute read
City Intimation Slip JEE 2024 Link Download (1)

देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) भी 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक आयोजित होगा, लेकिन इससे पहले एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पहले सत्र की परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट्स सिटी स्लिप (City Intimation Slip JEE 2024 Link Download) ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

घोषणा के अनुसार, NTA द्वारा वर्तमान में जारी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल बी आर्क और बी प्लानिंग प्रोग्राम के लिए है। यह सिटी स्लिप कैंडिडेट्स के परीक्षा केंद्र और स्थान के बारे में डिटेल देगी। 

City Intimation Slip JEE 2024 Link Download डायरेक्ट लिंक यहां देखें

कैंडिडेट्स को बता दें कि ये केवल सिटी स्लिप है और एडमिट कार्ड कुछ दिन बाद जारी किए जाएंगे। ऑफिशियलनोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2024 सत्र 1 बीआर्क और बी प्लानिंग (पेपर 2ए और पेपर 2बी) के लिए 24 जनवरी को आयोजित किया जाएगा और इसलिए इसके लिए सबसे पहले सिटी स्लिप जारी की गई है।

City Intimation Slip JEE 2024 Link Download
Source- jeemain.ntaonline.in

JEE Main Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?

JEE Main Exam City Slip डाउनलोड करने के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए जेईई मेन 2024 सत्र 1 टैब या डाउनलोड एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना विवरण एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब कैंडिडेट्स स्क्रीन पर प्रदर्शित एग्जाम सिटी स्लिप टैब पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब आप अपनी एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिंट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Mains 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)1 से 15 अप्रैल 2024 तक।

परीक्षा से तीन दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

Jee Mains 2024 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एग्जाम के समय कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होता है। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको City Intimation Slip JEE 2024 Link Download की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*