UP BEd JEE 2023 रजिस्ट्रेशन समाप्त आज, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

1 minute read
UP BEd JEE 2023

UP BEd JEE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज 3 मार्च को बंद होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सीधा लिंक भी नीचे दिया गया है।

UP BEd JEE 2023 के लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। इसके लिए एग्जाम डेट 24 अप्रैल, 2023 निर्धारित की गई है। 

UP BEd JEE 2023 के लिए बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखरी तारीख आज है। आज इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी। लेट फीस के साथ भुगतान करने वाले 10 मार्च तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

UP BEd JEE 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

UP BEd JEE 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

UP BEd JEE 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:  

  • आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UP BEd JEE 2023 पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें। 
  • रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और अंतिम पृष्ठ डाउनलोड करें।

UP BEd JEE 2023 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 

UP BEd JEE 2023 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट नीचे दिए गए हैं:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट 
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट 
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  • सिग्नेचर 
  • फोटो 
  • पहचान पत्र 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*