JoSAA Counselling 2023 : IIT-NIT का पहला मॉक सीट अलॉटमेंट जारी, 1.55 लाख स्टूडेंट्स ने सबमिट की च्वाइस

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

JEE Advanced 2023 के रिजल्ट के आधार पर ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की काउंसलिंग चल रही है। जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling 2023) के माध्यम से 25 जून को पहला मॉक सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट रिलीज किया गया है। इसमें 1,55,778 कैंडिडेट्स ने 1,62,68,517 च्वाइस सबमिट की हैं।

JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इससे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) और गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (GFTI) में एडमिशन मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन

इस वर्ष भी IIT और NIT में एडमिशन के लिए प्रथम राउंड का सीट आवंटन 30 जून को घोषित किया जाएगा। पहले राउंड सीट आवंटन के बाद स्टूडेंट्स को 30 जून से 4 जुलाई के बीच ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी ही होगी। 

JEE Mains & Advanced 2023
कैंडिडेट्स JoSAA Counselling 2023 से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से भी ले सकते हैं।

JoSAA Counselling 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

JEE Advanced AAT 2023 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

JEE Advanced AAT 2023 Result चेक करने के लिए नीचे स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadvanced.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जेईई एडवांस एएटी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अब रिजल्ट को चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • कैंडिडेट्स एक हार्ड कॉपी अपने पास प्रिंट कर रख लें।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस क्वैश्चन पेपर रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*