IIM का विकल्प माना जाता है दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स कॉलेज, यहां से MBA करने के बाद मिलता है सालाना INR 35 लाख तक का संभावित पैकेज 

1 minute read
iim ka vikalp mana jata hai delhi ka yeh college yaha se mba karne ke bad milta hai 35 lakh tak ka sambhavit package

MBA की पढ़ाई करने के लिए IIM भारत में सबसे अच्छा कॉलेज माना जाता है। मगर IIM में सबको एडमिशन नहीं मिल सकता क्योंकि इसमें सीटें सीमित होती हैं। IIM के अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक ऐसा कॉलेज भी है जो पढ़ाई के मामले में IIM से बिलकुल भी पीछे नहीं है और यहाँ से MBA करने के बाद अच्छी जॉब की गारंटी भी होती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज DSE यानी दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स को IIM के विकल्प के रूप में देखा जाता है।  

स्टूडेंट्स को टॉप प्लेसमेंट देता है DSE 

DSE यानी दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स अपने यहाँ से MBA करने वाले स्टूडेंट्स को देश विदेश की बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध कराता है। दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से MBA करने के बाद स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट KPMG, Udaan, Mahindra Group, Oppo, Tata, Microland and Wipro जैसी टॉप कंपनियों में होता है।

मिलता है INR 35 लाख तक का बंपर पैकेज  

दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से MBA करने के बाद स्टूडेंट्स को कंपनियां काफी बड़े पैकेज पर हायर करके ले जाती हैं। पिछले वर्ष दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के कुल 70 स्टूडेंट्स को 120 जॉब ऑफर्स मिले थे। वर्ष 2022 में ही दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के एक स्टूडेंट को INR 32 लाख तक का पैकेज ऑफर हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस पैकेज की वैल्यूएशन 35 लाख तक भी बताई गई है।  

कैसे मिलता है दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में एडमिशन?

दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में MBA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CAT का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है। दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।  

भारत की दो मशहूर हस्तियां रह चुकी हैं दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की पूर्व छात्र 

दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की प्रतिष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के दो मशहूर इकोनॉमिस्ट इस कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और नोबेल पुरस्कार विजेता एवं विश्व प्रसिद्द इकोनॉमिस्ट अमृत्य सेन इस कॉलेज में पढ़ चुके हैं।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*