IAS Prelims Syllabus in Hindi: जानिए UPSC IAS प्रिलिम्स विषय का संपूर्ण सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और बेस्ट बुक्स की जानकारी

2 minute read
IAS Prelims Syllabus in Hindi

UPSC परीक्षा तीन भागों में कंडक्ट की जाती है जिसे प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू में विभाजित किया गया हैं। UPSC सिविल सर्विस के प्रिलिम्स परीक्षा को पास करने के बाद कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम को भी क्लियर करना अनिवार्य होता है। जिसमें पहला क्वेश्चन पेपर ‘जनरल स्टडी’ का होता है और दूसरा ‘सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट’ जिसे हम (CSAT) के नाम से भी जानते हैं। यह दोनों ही क्वालीफाइंग पेपर होते है। UPSC एग्जाम की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स को UPSC प्रिलिम्स और मेंस एग्जाम के वैकल्पिक विषयों की सभी जानकारी जरूर होनी चाहिए। जिसके माध्यम से आप UPSC एग्जाम सिलेबस की बेहतर तैयारी करके अच्छी रैंक आसानी से हासिल कर सकते हैं। यहां IAS Prelims Syllabus in Hindi की पूर्ण जानकारी दी जा रही है।  

UPSC क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग जिसे इंग्लिश में ‘यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन’ (UPSC) के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय कॉन्स्टिट्यूशनल द्वारा स्थापित एक कॉन्स्टिट्यूशनल बॉडी है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की रिक्रूटमेंट के लिए एग्जाम कंडक्ट करता है। भारतीय कॉन्स्टिट्यूशनल के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन और राज्यों के लिए ‘स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन’ (SPSC) के गठन का प्रोविशन है। इसके माध्यम से देश के सबसे कठिन एग्जाम माने जाने वाले UPSC के माध्यम से देश के प्रमुख पदाधिकारियों की रिक्रूटमेंट की जाती है। जिसमें IAS, IPS, IFS, IRS और ITS जैसी अन्य पोस्ट शामिल होती हैं। 

जानिए UPSC IAS Prelims Syllabus in Hindi क्या है?

यहां UPSC IAS Prelims Syllabus in Hindi विषय की कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

IAS Prelims Syllabus in Hindi पेपर – 1 जनरल स्टडी 

यहां कैंडिडेट्स के लिए IAS Prelims Syllabus in Hindi पेपर -1 जनरल स्टडी का विस्तृत सिलेबस नीचे दिया गया है:- 

प्रथम पेपर – जनरल स्टडी 

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ
  • भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 
  • भारत एवं विश्व का भूगोल : भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
  • भारतीय राज्यतंत्र और शासन- संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे इत्यादि 
  • आर्थिक और सामाजिक विकास- सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि
  • पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे
  • सामान्य विज्ञान 

IAS Prelims Syllabus in Hindi दूसरा – 2  सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

यहां कैंडिडेट्स के लिए IAS Prelims Syllabus in Hindi पेपर -2 जनरल स्टडी का विस्तृत सिलेबस नीचे दिया गया है:- 

दूसरा – 2 सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

  • कम्प्रेहेंसिबिलिटी 
  • इंटर पर्सनल स्किल्स इन्क्लूडिंग कम्युनिकेशन स्किल्स 
  • लॉजिकल स्किल्स एंड एनालिटिकल एबिलिटी 
  • डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग 
  • जनरल मेन्टल एबिलिटी 
  • बेसिक नंबर्स, इंटरप्रिटेशन ऑफ़ डाटा  (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता आदि) (10th क्लास का लेवल)

जानिए UPSC IAS Prelims Syllabus in Hindi की एग्जाम वेटेज कितनी होती है?

UPSC का एग्जाम सिलेबस वर्ष 2011 के बदलाव से अब तक चेंज नहीं हुआ है। UPSC प्रिमिल्स एग्जाम के दोनों क्वेश्चन पेपर 200-200 मार्क्स के होते है। जिसमें जनरल स्टडी में 2 मार्क्स के 100 क्वेश्चन होते है जबकि दूसरे क्वेश्चन पेपर में 2.5 मार्क्स के 80 क्वेश्चन पूछे जाते है। UPSC की प्रिलिम्स एग्जाम को पास करने के लिए किसी भी कैंडिडेट को सीसैट पेपर में सिर्फ 33 प्रतिशत मार्क्स लाना कम्पल्सरी होता है अगर कोई कैंडिडेट इससे कम मार्क्स प्राप्त करता है तो उसे फेल माना जाता है। 

UPSC प्रिमिल्स एग्जाम में दोनों ही क्वेश्चन पेपर में नेगेटिव मार्किंग स्कीम लागू है जिसके कारण 3 आंसर गलत होने पर 1 सही आंसर के बराबर मार्क्स काट लिये जाते हैं।

UPSC प्रिमिल्स में कितने पेपर होते है?

IAS Prelims Syllabus in Hindi एग्जाम में दो पेपर होते है जो क्वालीफाइंग नेचर के होते है। जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. जनरल स्टडी 
  2. सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

UPSC का एग्जाम पैटर्न क्या है?

UPSC प्रिलिम्स सिविल सर्विस एग्जाम का स्क्रीनिंग चरण है जो हर साल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा कंडक्ट किया जाता है। इस चरण को मुख्यत प्रिलिम्स एग्जाम के नाम से जाना जाता है। यहां UPSC प्रिलिम्स एग्जाम के दोनों क्वेश्चन पेपर्स का एग्जाम पैटर्न नीचे दी गई टेबल में दिया जा रहा हैं-

प्रिमिल्स एग्जाम – जनरल स्टडी 

क्वेश्चन की संख्या100
कुल मार्क्स 200 
एग्जाम टाइमिंग 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई
एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव टाइप

प्रिलिम्स एग्जाम – सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

क्वेश्चन की संख्या80
कुल मार्क्स 200 
एग्जाम टाइमिंग 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई
एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव टाइप

नोट – कैंडिडेट्स को UPSC प्रिलिम्स एग्जाम के दोनों पेपर में सम्मिलित होना अनिवार्य होता हैं। यदि कोई कैंडिडेट UPSC के दोनों GS-1 और GS-2 पेपर में शामिल नहीं होता तो वह अयोग्य ठहराया जाएगा। UPSC प्रिलिम्स का का दूसरा पेपर सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) क्वालीफाइंग नेचर का होता है जिसमें पास होने के लिए  मिनिमस 33% मार्क्स होने अनिवार्य होते है। 

UPSC मेंस एग्जाम

विषय कुल मार्क्स 
पेपर A: अनिवार्य भारतीय भाषा 300 
पेपर B: इंग्लिश  300 
पेपर I: निबंध250 
पेपर II: सामान्य अध्ययन – I250 
पेपर III: सामान्य अध्ययन – II250 
पेपर IV: सामान्य अध्ययन – III250 
पेपर V: सामान्य अध्ययन – IV250 
पेपर VI: वैकल्पिक – I250 
पेपर VII: वैकल्पिक – II250 

नोट: UPSC के दोनों एग्जाम में क्वालीफाई करने के बाद स्टूडेंट्स के मार्क्स के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। जिसके अनुसार टॉप रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता हैं।  

UPSC के लिए योग्यता क्या है?

UPSC परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन होती है। UPSC के सिविल सर्विस एग्जाम में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन कंप्लीट करनी होगी। इसके साथ ही ग्रेजुएशन के तृतीय वर्ष यानी आखिरी वर्ष के स्टूडेंट्स भी UPSC की परीक्षा देने के लिए योग्य माने जाते हैं। 

UPSC एग्जाम के लिए आयु सीमा 

  • जनरल वर्ग और EWS : 21 से 32 वर्ष
  • विशेष पिछड़ा वर्ग यानी OBC : 21 से 35 वर्ष
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति : 21 से 37 वर्ष
  • शारीरिक रूप से अक्षम : 21 से 42 वर्ष

UPSC IAS प्रिलिम्स विषय सिलेबस की PDF 

यहां IAS Prelims Syllabus in Hindi विषय के सिलेबस की यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल सिलेबस की PDF दी जा रही है। जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:-

यहां से करे डाउनलोड –UPSC सिलेबस PDF डाउनलोड लिंक 

UPSC प्रिलिम्स की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स की सूची

यहां IAS Prelims Syllabus in Hindi एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स की सूची दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी और बेहतर कर सकते हैं:- 

इतिहास और भारतीय संस्कृति प्राचीन भारत’ – आर एस शर्मा (ओल्ड NCERT)
मध्यकालीन भारत का इतिहास – सतीश चंद्र (ओल्ड NCERT)
आधुनिक भारत का इतिहास – राजीव अहीर
आधुनिक भारत का इतिहास – सुजाता मेनन 
भारतीय कला और संस्कृति – नितिन सिंघानिया 
भारत का स्वतंत्रता संघर्ष – बिपन चंद्र
CCRT वेबसाइट
अर्थव्यवस्थाभारत के लोग और अर्थव्यवस्था (NCERT)
भारतीय अर्थव्यवस्था – रमेश सिंहहालिया
आर्थिक सर्वेक्षण
राजनीतिभारतीय राजनीति के लिए पुरानी NCERT किताबें
भारतीय राजनीति – लक्ष्मीकांत 
भारत का संविधान एक परिचय – डी डी बसु
भारत का संविधान – पी एम बख्शी
भूगोल NCERT VI – X (ओल्ड सिलेबस)
NCERT XI, XII (नया सिलेबस)
विश्व एटलस – ओरिएंट ब्लैक स्वान
भारतीय भौतिक पर्यावरण 
मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (NCERT)
दैनिक, मासिक और साप्ताहिक करेंट अफेयर्सद हिंदू
PIB 
मनोरमा इयरबुक (हिंदी में उपलब्ध)
विज्ञान और तकनीकदैनिक समाचार पत्र
शंकर IAS नोट्स
इसरो वेबसाइट
पर्यावरण और पारिस्थितिकीसमाचार पत्रों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन पर हाल की घटनाएं
NIOS अध्ययन सामग्री
सीसैटटाटा मैकग्रा हिल सीएसएटी मैनुअल
अरिहंत प्रकाशन द्वारा CSAT पेपर -2 

FAQs

UPSC कितने एग्जाम होते हैं?

UPSC सिलेबस को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है, प्रीलिम्स और मेन्स। प्रीलिम्स एग्जाम में GS पेपर 1 और GS पेपर 2 होते हैं, जबकि मेन्स एग्जाम में कुल नौ पेपर होते हैं, जिनमें से सात पेपर मेरिट के मूल्यांकन के लिए माने जाते हैं।

UPSC प्रीलिम्स में कौन कौन से सब्जेक्ट आते हैं?

UPSC प्रिलिम्स एग्जाम में GS I के पेपर में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीति और शासन, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स के विषय शामिल होते हैं।

UPSC प्रीलिम्स के लिए कौन सा विषय अनिवार्य है?

UPSC प्रीलिम्स में अनिवार्य विषय भारतीय राजनीति और शासन, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल, आर्थिक और सामाजिक विकास आदि हैं। दोनों पेपर GS 1 और GS 2 (CSAT) अनिवार्य पेपर हैं, लेकिन CSAT क्वालीफाइंग प्रकृति का है जबकि GS 1 पेपर मेरिट रैंकिंग के लिए मुख्य माना जाता है।

UPSC के लिए कौन सा विषय सबसे अच्छा है?

UPSC क्रैक करने के लिए सबसे सही विषय Arts या Humanity के विषयों को माना जाता है। क्योंकि UPSC की परीक्षा में ज्यादातर सब्जेक्ट आर्ट्स विषय से संबंधित है। आर्ट्स विषय में आपको भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों के बारे में जानकारी मिलती है। जिसके माध्यम से आप UPSC एग्जाम में अच्छी रैंक हासिल कर सकते हैं। 

UPSC प्रीलिम्स और मेंस में क्या अंतर है?

UPSC प्रीलिम्स एग्जाम केवल क्वालिफाइंग एग्जाम होता है जबकि मेंस एग्जाम में मेंस और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। जिसके अनुसार लोकसेवा के पदाधिकारियों को चयनित किया जाता हैं। 

उम्मीद है आपको IAS Prelims Syllabus in Hindi का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। जिसमें आपको UPSC प्रिलिम्स  सिलेबस की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। UPSC और अन्य इंडियन एग्जाम से संबंधित ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

1 comment