NEET UG 2023: NTA ने NEET UG एडमिशन के लिए फिर से बढ़ाई रजिस्ट्रेशन डेट, कैंडिडेट्स 15 अप्रैल तक neet.nta.nic.in पर कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

1 minute read
NTA ne NEET UG admission ke liye fir se badhai registration date candidates 15 april tak neet.nta.nic.in par kar sakte hai online aavedan

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2023  रजिस्ट्रेशन के लिए फिर से एप्लीकेशन विंडो ओपन की है। NTA ने 12 अप्रैल से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2023 की रजिस्ट्रेशन कम एप्लीकेशन विंडो ओपन की है। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए पहले रजिस्टर्ड कराया था पर एप्लीकेशन फॉर्म जमा नहीं कर सके थे या फिर जिन कैंडिडेट्स को NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन और अप्लाई करना है, वे कैंडिडेट्स अपना फॉर्म neet.nta.nic.in पर जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो 15 अप्रैल की रात 11:59 बजे तक ओपन रहेगी।

NTA ने सभी कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरने को कहा है क्योंकि इस बार एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद दुबारा करेक्शन विंडो ओपन नहीं की जाएंगी।

NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन: एप्लीकेशन फॉर्म भरने के स्टेप्स

NEET UG 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए स्टेप्स नीचे जानिए-

  • NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स और एड्रेस फिल करकर खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद सिस्टम जनरेटेड रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके, NTA NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा फिल करें। 
  • अब अपनी स्कैन किए गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें जिसमें कैंडिडेट की फोटो, हस्ताक्षर, क्लास 10th के डॉक्यूमेंट और कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) तो उसे शामिल करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस की ऑनलाइन पेमेंट करें और अब अपना नीट यूजी एप्लीकेशन को जमा करें।
  • अब कैंडिडेट अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म सेव करने इसका प्रिंट अपने पास संभाल कर रखें।

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 के लिए इस वर्ष 21 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने किया अप्लाई, जानिए देश के गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेज की सीटों के बारे अहम जानकारी

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

NEET UG 2023 एग्जाम पैटर्न 

यहां NEET 2023 एग्जाम के बारे में बताया जा रहा है-

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा। 

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 

यह भी पढ़ें –NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 में अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इन प्रमुख कॉलेज में मिल सकता है एडमिशन, जानें NEET UG से संबंधित सभी अहम जानकारियां

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*