MP Board Result 2023 : MP Board में 8 क्लास बोर्ड है या नही?

1 minute read
MP Board Result 2023 : mp board mein 8 class board hai ya nahi

इस समय मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स का इंतज़ार कर रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के की बोर्ड क्लासेस का रिज़ल्ट जारी कर सकता है।  10वीं और 12वीं से भी ज्यादा चर्चा इस बात की है कि mp board में 8 क्लास बोर्ड है या नहीं।  इस बात को लेकर स्टूडेंट्स और लोगों में अक्सर यह संदेह रहता है।  यहाँ इसी कन्फ्यूज़न को दूर करते हुए इस बारे में विस्तार से बताया गया है कि mp board में 8 क्लास बोर्ड है या नहीं।  

MP Board Result 10th, 12th 2023 Live Updates @mpbse.nic.in : जल्द जारी होगा रिज़ल्ट, जानें कैसे करेंगे चेक

MP Board Result 2023 : शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान, 5वीं और 8वीं की भी होंगीं बोर्ड परीक्षाएं 

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिये यह घोषणा की कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए हर साल कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए इन क्लासेस की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर की जाएंगी।  

MP Board Result 2023 : हर साल आंतरिक परीक्षाएं भी होंगीं 

5वीं और 8वीं क्लास के बच्चों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के अलावा हर साल आंतरिक परीक्षाएं भी आयोजित की जाएँगी।  मुख्यमंत्री के अनुसार ये नया पैटर्न राज्य में शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के लिए किया जा रहा है।  

MP Board Result 2023 : मध्य प्रदेश बोर्ड से जुड़े सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया गया आदेश 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान द्वारा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के से जुड़े हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए इस नए पैटर्न को अपनाने के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है।  इसलिए इस बार के सत्र 2023 के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 5 और 8 के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*