प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित जीके क्वेश्चंस

1 minute read
प्राचीन भारतीय इतिहास

जनरल नॉलेज एक बहुत बड़ा विषय है और जनरल नॉलेज सीखने की कोई सीमा नहीं होती। यह एक मल्टीडायमेंशनल विषय है, जो सभी विषयों का ज्ञान प्रदान करके छात्रों को अपनी सामान्य जागरूकता बढ़ाने और बहुत से सरकारी एग्जाम में  बेहतर रोजगार प्राप्त करने में मदद करता है। इतिहास एक ऐसा विषय है जो छात्रों को दुनिया की विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के बारे में अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका देता है । सामान्य ज्ञान  हर छात्र के जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाता है क्योंकि अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रश्न पूछे जाते हैं।

यहां, हम आपके लिए प्राचीन भारतीय के इतिहास पर आधारित प्राचीन भारतीय इतिहास GK in hindi  प्रस्तुत कर रहे हैं। इन प्रश्नों को हल करने से छात्रों को विभिन्न विषयों और क्षेत्रों के बारे में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह उन्हें अपने भविष्य के लिए एक आधार बनाने और कई विषयों पर अपना ओपिनियन डेवलप करने में मदद करता है। साथ ही इससे बहुत से इंपोर्टेंट एग्जाम में भी छात्रों को मदद मिलेगी आइए अब कुछ ज़रूरी  प्राचीन भारतीय इतिहास  पर आधारित GK questions का अभ्यास करते हैं।

प्राचीन भारत के इतिहास का महत्व  

भारत वर्ष अपनी भौगोलिक, धार्मिक, भाषायी, संस्कृति आदि विभिन्नताओं के होते हुए भी एकता के सूत्र में बंधा हुआ है-इसका स्पष्ट उत्तर भी हमें प्राचीन भारत के इतिहास के क्रमिक अध्ययन से मिल जाता हैं। भारत में विभिन्न धर्मो हिन्दू, जैन और बौद्ध आदि का उदय हुआ और आर्य, शक, हूण, कुषाण, तुर्क आदि प्रजातियों ने इसे अपना घर बनाया। इतिहास हमारे अतीत का अध्ययन है जिसको जानने हमें भविष्य में आने वाली कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने का एक वृहद विजन मिल जाता हैं।  

प्राचीन भारत का इतिहास हमें हमारे देश की प्राचीन संस्कृतियों के विकास, कृषि की शुरूआत, प्राकृतिक संपदाओं की खोज आदि की महत्वपूर्ण जानकारी भी देता है जिससे वर्तमान काल में हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके संदर्भ में भारत के अतीत का अध्ययन विशेष सार्थक सिद्ध हो जाता है। 

प्राचीन भारतीय इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण एग्जाम 

प्राचीन भारत का विषय हमारे अध्यन के लिए तो आवश्यक है ही साथ ही यह बहुत से गोवेर्मेंट एग्जाम में पूछा जाने वाला विषय भी है। प्राचीन भारत के इतिहास से संबंधित कई एग्जाम होते है जिनमें संध लोक सेवा आयोग (यूपीएससी),प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस),कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी),एसएससी सयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) एग्जाम पुरे देश में हर साल आयोजित किए जाते हैं जिनमें हर साल लाखों कैंडिडेट्स हिस्सा लेते हैं इस लिए भी प्राचीन  भारत के अध्यन बहुत जरुरी हो जाता है। 

कुछ प्रमुख 75+ प्राचीन भारतीय इतिहास पर जीके क्वेश्चंस 

नीचे कुछ महत्वपूर्ण प्राचीन भारतीय इतिहास से संबंधित जीके क्वेश्चंस  दिए गए हैं:- 

  1. ‘गायत्री मंत्र’ किस वेद में है?
    उत्तर:- गायत्री मंत्र ऋग्वेद के तीसरे मंडल में मिलता है, इसकी रचना ऋषि विश्वामित्र ने की थी। 
  1. सिंधु घाटी सभ्यता की मुहरों पर किस पशु के चिन्ह मिलते है?
    उत्तर:- सिंधु घाटी सभ्यता की मुहरों पर सर्वाधिक चिन्ह  “एक सींग वाले बैल” का है जो कि एक काल्पनिक पशु है जो  ग्रीक, रोमन कथाओं में भी पाया जाता है।
  1. कुषाण वंश की स्थापना किसने की थी?
    उत्तर:- भारत में कुषाण वंश की स्थापना “कुजुल कडफिसेस” ने की थी। कुषाण चीन की “यू ची” जाति से थे और तुषारी लोग कहे जाते थे।
  1. ऋग्वेद की कितनी शाखाएं हैं?
    उत्तर:- ऋग्वेद की 5 शाखाएँ हैं, शाकल, वाष्कल, आश्वलायन, शांखायन और माण्डूकायन
  1. तृतीय बौद्ध संगीति किसके काल में हुई?
    उत्तर:- तृतीय बौद्ध  संगीति अशोक के काल में पाटलिपुत्र स्थान पर हुई। इस संगीति के अध्यक्ष मोगलीपुत्त तिस्स   थे।
  1. अशोक का कौन सा अभिलेख दो भाषाओं में है?
    उत्तर:- अशोक का कंधार अभिलेख दो भाषाओं में है। यह ग्रीक और आर्मेनिक भाषा में है।
  1. प्राचीन भारत में किस वंश ने सर्वाधिक सोने के सिक्के चलाये?
    उत्तर:- गुप्त वंश के राजाओं ने सर्वाधिक सोने के सिक्के चलवाये थे। 
  1. चतुर्थ बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई थी?
    उत्तर:- कनिष्क के शासनकाल में 
  1. पृथ्वीराज रासो के लेखक कौन हैं?
    उत्तर:- चंदबरदाई 
  1.  जैन धर्म के दो संप्रदाय कौन से है?
    उत्तर:-  श्वेतांबर और दिगंबर।
  1.  महात्मा गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था?
    उत्तर:- राजा शुद्धोधन
  1. भारत का प्रसिद्ध राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ कहाँ से लिया गया है?
    उत्तर:- मुंडकोपनिषद से।
  1. अष्टाध्याय के लेखक कौन हैं?
    उत्तर:- पाणिनी
  1. बौद्ध संघ में प्रवेश करने वाली पहली महिला कौन थी?
    उत्तर:- प्रजापति गौतमी, गौतम बुद्ध की सौतेली माँ।
  1. महात्मा बुद्ध किस वंश के थे?
    उत्तर:- शाक्य वंश से।
  1. ​​जैन धर्म का अंतिम लक्ष्य क्या है?
    उत्तर:- निर्वाण (मोक्ष)।
  1. “पार्श्वनाथ” के चार महाव्रतों में पांचवें महाव्रत ‘ब्रह्मचर्य’ को किसने जोड़ा था?
    उत्तर:- महावीर स्वामी द्वारा
  1. अशोक को और किन नामों से जाना जाता है?
    उत्तर:- देवनाम प्रिया और प्रियदर्शी
  1. किस अभिलेख में अशोक का नाम ‘अशोक’ मिलता है?
    उत्तर:- मास्की, गुजर्रा, नेत्तुर तथा उडेगोलम् के लेखों में अशोक का व्यक्तिगत नाम भी मिलता है।
  1. शून्यवाद के प्रतिपादक कौन थे?
    उत्तर:- नागार्जुन
  1. प्रिंस ऑफ बिल्डर के नाम से किस मुगल शासक को जाना जाता है?
    उत्तर:-  शाहजहां 
  1. भारत की पहली महिला शासिका का क्या नाम था?
    उत्तर:- राजिया सुल्तान
  1. ‘त्रिपिटक‘ जो एक धार्मिक ग्रंथ है इस ग्रंथ का संबंध किस धर्म से है?
    उत्तर:-  बौद्ध धर्म 
  1. किस मुस्लिम शासक ने गुजरात के जूनागढ़ में स्थित सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त कर दिया था?
    उत्तर:- महमूद गजनवी 
  1. मैसूर का प्रथम युद्ध किनके बीच लड़ा गया था?
    उत्तर:- अंग्रेजों और हैदर अली की सेना के बीच  
  1. किस ब्रिटिश गवर्नर ने भारत में सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया था?
    उत्तर:- लॉर्ड विलियम बेंटिक
  1.  भारत का पड़ोसी देश म्यांमार जो पहले भारत का ही अंग था यह किस वर्ष भारत से अलग हुआ था?
    उत्तर:- वर्ष 1937 में 
  1.  भारतीय संगीत के आदि ग्रंथ के रूप में किसे जाना जाता है?
    उत्तर:- सामवेद 
  1. भारत में खोजा गया सिंधु सभ्यता का सबसे प्राचीन शहर कौन सा है?
    उत्तर:- हड़प्पा 
  1. भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना का श्रेय किसे दिया जाता है?
    उत्तर:- ज़हीरुद्दीन मुहम्मद उर्फ बाबर 
  1. पुराणों की संख्या कुल कितनी है?
    उत्तर:-  18
  1. आरंभिक वैदिक साहित्य में किस नदी का सर्वाधिक वर्णन मिलता है?
    उत्तर:-  सिंधु नदी 
  1. तैमूर लंग ने किस वर्ष भारत पर आक्रमण किया था?
    उत्तर:-  1398 ई. में 
  1. किस शासक को द्वितीय अशोक के नाम से भी जाना जाता हैं?
    उत्तर:- राजा हर्षवर्धन 
  1. गुप्तकाल में सर्वाधिक प्रचलित भाषा कौन सी थी?
    उत्तर:- संस्कृत 
  1. किस शासक ने सांची के बुद्ध स्तूपों का निर्माण करवाया था?
    उत्तर:- सम्राट अशोक 
  1. किस वंश के शासकों ने एलोरा की गुफाओं का निर्माण करवाया था?
    उत्तर:-  राष्ट्रकुट वंश
  1.  दक्षिण भारत में स्थित प्राचीन विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किस सदी में हुई थी?
    उत्तर:- 14 वीं सदी 
  1. किस शासक ने अलाई दरवाजा का निर्माण करवाया था?
    उत्तर:- अलाउद्दीन खिलजी
  1. किस मुस्लिम शासक ने ” आगरा ” नगर की स्थापना की थी?
    उत्तर:- सिकंदर लोदी 
  1. दिल्ली सल्तनत का पहला तुगलक शासक का नाम क्या था?
    उत्तर:- गयासुद्दीन तुगलक 
  1. संगीत से जुड़े किस वाद्ययंत्र को हिंदू-मुस्लिम वाद्य गान का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना जाता है?
    उत्तर:- सितार
  1. किस मुगल शासक ने यह कहा था कि जो व्यक्ति चित्रकला का शत्रु है में उनका शत्रु हूं?
    उत्तर:- जहांगीर
  1. कौन सी भाषा मुगलकाल की राजभाषा थी?
    उत्तर:- फारसी भाषा 
  1. महाभारत की रचना किसने की थी?
    उत्तर:-  महर्षि वेद व्यास
  1.  हम्पी नगर किस राज्य से संबंधित है?
    उत्तर:- विजयनगर
  1. उत्तर भारत में “भक्ति आंदोलन” का आरम्भ किस संत ने शुरू किया था?
    उत्तर:- रामानंद
  1. सिन्धु सभ्यता की लिपि किस प्रकार की थी?
    उत्तर:-  चित्रात्मक लिपि 
  1. सिकन्दर के गुरू का क्या नाम था?
    उत्तर:- अरस्तु
  1. वैदिक सभ्यता के निर्माता कौन थे?
    उत्तर:- आर्य
  1. वेदों की संख्या कितनी है?
    उत्तर:- चार
  1. योग दर्शन के संपादक कौन थे?
    उत्तर:- पंतजलि
  1. मुद्रा राक्षस किस लेखक की लिखी रचना थी?
    उत्तर:- विशाखदत्त
  1. महात्मा बु़द्ध ने अपना प्रथम उपदेश किस स्थान पर दिया था?
    उत्तर:- सारनाथ में
  1. बुद्धचरित की रचना किसने की थी?
    उत्तर:- अश्वघोष
  1. महात्मा बुद्ध के घर त्यागने की घटना को किस नाम से जाना जाता हैं?
    उत्तर:- महाभिनिष्क्रमण
  1. कौनसा मौर्य सम्राट जैन धर्म ग्रहण करके “श्रवण बेलगोला” चला गया था?
    उत्तर:- चन्द्रगुप्त मौर्य
  1. किस स्थल से नर्तकी की कांस्य प्रतिमा प्राप्त हुई है?
    उत्तर:- मोहनजोदड़ो से
  1. “इण्डिका” के लेखक कौन थे?
    उत्तर:- मेगस्थनीज
  1. चतुर्थ बौद्ध संगीति की अध्यक्षकता किसने की थी?
    उत्तर:- वसुमित्र और अश्वघोष।
  1. लिंगराज मंदिर का निर्माण किस शासक द्वारा कराया गया था?
    उत्तर:- राजा ययाति केसरी
  1. प्रसिद्ध तट मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
    उत्तर:-  पल्लव शासक नरसिंह वर्मन I
  1. महात्मा बुद्ध का प्रतीक क्या है?
    उत्तर:- घोड़ा
  1. कुषाण वंश का अंतिम राजा कौन था?
    उत्तर:-  वासुदेव
  1. कल्पसूत्र की रचना किस भाषा में की गई थी?
    उत्तर:-  संस्कृत भाषा में
  1. मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में सेल्यूकस ने किस यूनानी राजदूत को भेजा था?
    उत्तर:-  मेगस्थनीज
  1. बिंबिसार के समय मगध की राजधानी क्या थी?
    उत्तर:- राजगृह (राजगीर)
  1. महावीर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
    उत्तर:- 540 ईसा पूर्व वैशाली के कुंदग्राम में
  1. महात्मा बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहाँ दिए थे?
    उत्तर:- कौशल प्रदेश की राजधानी श्रावस्ती
  1. जैन धर्म के 24वें व अंतिम तीर्थंकर कौन थे?
    उत्तर:- महावीर स्वामी
  1. महावीर की मृत्यु कहाँ हुई थी?
    उत्तर:- पावापुरी में राजगृह के पास।
  1. पुराणों में अशोक को क्या कहा गया है?
    उत्तर:- अशोकवर्धन।
  1. हिंदू कानून की पुस्तक “मिताक्षरा” किसने लिखी थी?
    उत्तर:- विज्ञानेश्वर
  1. श्रीलंका में बौद्ध धर्म प्रचार हेतु अशोक ने किसे भेजा था?
    उत्तर:- अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को।
  1. मोहनजोदड़ो में पाई जाने वाली सबसे बड़ी इमारत कौन सी है?
    उत्तर:- धान्यागार/अन्नागार।

प्राचीन भारतीय इतिहास से संबंधित जीके MCQ क्वेश्चंस

यहां कुछ महत्वपूर्ण प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित जीके क्वेश्चंस दिए गए हैं। इन प्रश्नों को खुद से हल करने का प्रयास करें। आइए देखें प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित जीके MCQ क्वेश्चंस-

  1. निम्नलिखित में से कौन सा साहित्यिक स्रोत चंद्रगुप्त का जैन धर्म से संबंध स्थापित करता है?

      (A)  दश कुमारचरित

     (B)  परिषद्परवाण

     (C) इंडिका

     (D) अर्थशास्त्र

    उत्तर:- (B) परिषद्परवाण

2. पुरालेख विद्या का अभिप्राय है :

  1. महाकाव्यों का अध्ययन
  2. शिलालेखों का अध्ययन
  3. सिक्कों का अध्ययन
  4. भूगोल का अध्ययन

उत्तर:-  (B) शिलालेखों का अध्ययन

3. कालीबंगन किस प्रदेश में स्थित है ?

  1. राजस्थान
  2. गुजरात
  3. पंजाब
  4. हरियाणा

उत्तर:- (A) राजस्थान

4. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था ?

  1. पंजाब
  2. सिंध
  3. हड़प्पा 
  4. मोहनजोदड़ो

उत्तर:- (C) हड़प्पा

5. सिंधु सभ्यता के टेराकोटा की मूर्तियों में निम्नलिखित में से कौन-सा पालतू जानवर विद्यमान नहीं था ? 

  1. गाय
  2. भैंस
  3. भेड़
  4. सूअर

उत्तर:- (A) गाय

6. देवी माता की पूजा किस काल से संबंधित थी?

  1. उत्तर वैदिक सभ्यता के साथ
  2. भूमध्यसागरीय सभ्यता के साथ
  3. आर्य सभ्यता के साथ
  4.  सिन्धु घाटी सभ्यता के साथ

उत्तर:- (D) सिन्धु घाटी सभ्यता के साथ

7.  हड़प्पा की सभ्यता किस युग की थी?

  1. नवपाषाण युग
  2. कांस्य युग
  3. लौह युग
  4. पुरापाषाण युग

उत्तर:- (B) कांस्य युग

8. हड़प्पा के निवासी____थे?

  1. खानाबदोश 
  2. जनजातीय
  3.  ग्रामीण 
  4. शहरी

उत्तर:- (B) शहरी

9. सिंधी में ‘मोहनजोदड़ो’ का क्या अर्थ है?

  1. शिव की भूमि
  2. आत्माओं का शहर
  3. पशुओं का घर 
  4. मृतकों का टीला

 उत्तर:– (D) मृतकों का टीला

10. किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की सभ्यता के बारे में सूचना दी गई है ?

  1. यजुर्वेद
  2. अथर्ववेद
  3.  ऋग्वेद
  4. सामवेद

  उत्तर:- (C) ऋग्वेद

 FAQs

प्रश्न:- प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित जीके क्वेश्चंस क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर:- प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित जीके प्रश्न और उत्तर सभी छात्रों को विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में ज्ञान प्राप्त करने में मदद  करेंगे। छात्र कई घटनाक्रमों और उनके ऐतिहासिक परिवेश से भी अवगत होंगे। यह छात्रों को स्कूल व उच्च स्तर की प्रवेश परीक्षा या सामान्य प्रश्नोत्तरी और छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेगा।

प्रश्न:- भारत का सबसे पुराना राजवंश कौन सा है?

उत्तर:- मौर्य राजवंश सबसे पुराना राजवंश है। यह चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा स्थापित किया गया था, जो 325 – 185 ईसा पूर्व के दौरान भारत के उपमहाद्वीप के अस्तित्व में था।

प्रश्न:- हड़प्पा की खुदाई कब और किसने शुरू की थी?

उत्तर:- वर्ष 1921 में दयाराम साहनी जी ने हड़प्पा की खुदाई शुरू की थी।

प्रश्न:- कलिंग में अशोक के युद्ध का वर्णन किस शिलालेख में मिलता है?

उत्तर:- 13वें अभिलेख में।

प्रश्न:-  महावीर स्वामी  ने किस उम्र में ज्ञान प्राप्त किया था?

उत्तर:- 42 वर्ष की उम्र में।

प्रश्न:- जैन साहित्य को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- जैन साहित्य को “आगम” नाम से जाना जाता है।

प्रश्न:- अशोक का सबसे बड़ा स्तंभ शिलालेख कौन सा है?

उत्तर:- सातवां स्तंभ लेख।

प्रश्न:- तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ हुआ था?

उत्तर:- तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन पाटलिपुत्र में हुआ था। 

 प्रश्न:- किस विद्वान ने हड़प्पा सभ्यता को सिंधु सभ्यता नाम दिया?

 उत्तर:- जॉन मार्शल ने हड़प्पा सभ्यता को सिंधु सभ्यता नाम दिया था।

प्रश्न:- कुषाण वंश का सबसे लोकप्रिय सम्राट कौन था?

उत्तर:- कुषाण वंश का सबसे लोकप्रिय “सम्राट कनिष्क” था। 

 उम्मीद है आपको प्राचीन भारतीय इतिहास पर आधारित यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*