चन्द्रमा या चंदा मामा हमेशा से ही हमारी कल्पनाओं और दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता आया है। यहाँ तक कि अंतरिक्ष विज्ञान में भी चन्द्रमा को काफी अहमियत दी गई है। यह पृथ्वी का का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है और सौर मंडल का 5वां सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है। चंद्रमा, एक आकर्षक और रहस्यमय जगह है जिसके बारे में अधिक जानने के लिए वैज्ञानिक भी लगातार अध्ययन कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Facts About Moon in Hindi से अवगत कराएंगे। यहाँ दिए गए फैक्ट्स आपको चन्द्रमा के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगे।
Facts About Moon in Hindi
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Facts About Moon in Hindi यहाँ दिए गए है :
- चांद धरती का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह (Natural Satellite) है।
- प्रत्येक वर्ष की 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाता है। नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर पहला कदम रखा था।
- NASA के अनुसार चंद्रमा का निर्माण संभवतः कई अरब साल पहले मंगल के आकार के एक पिंड के पृथ्वी से टकराने के बाद हुआ था।
- लैटिन में, चंद्रमा को लूना के नाम से जाना जाता था।
- जिस तरह धरती पर भूकंप को अर्थक्वेक कहा जाता है उसी तरह चांद पर भूकंप आने को मूनक्वेक (Moonquake) कहा जाता है।
- NASA के वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर जा रहा है, यह हर साल लगभग एक इंच दूर होता जा रहा है।
- चंद्रमा पृथ्वी से औसतन 238,855 मील (384,400 किलोमीटर) दूर है।
- चंद्रमा का वातावरण बहुत पतला और कमजोर है, जिसे बाह्यमंडल कहा जाता है।
- अक्टूबर 2020 में, नासा के स्ट्रैटोस्फेरिक ऑब्ज़र्वेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (SOFIA) द्वारा चांद पर पानी की खोज की गयी थी। यह खोज एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटना थी।
- चंद्रमा में कोई भी वायुमंडल नहीं है।
- चंद्रमा का सबसे गर्म तापमान 127°C (260°F) है।
- चंद्रमा का सबसे ठंडा तापमान -173°C (-279°F) है।
- चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार के एक चौथाई से थोड़ा अधिक है।
- चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 27 दिन लगते हैं और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर करने में भी 27.3 दिन में लगते हैं।
- चंद्रमा पर जाने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे। वह 20 जुलाई, 1969 को अपोलो 11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर उतरे थे।
कुछ अन्य Facts About Moon in Hindi यहाँ दिए गए हैं :
- पूर्णिमा के दिन चंद्रमा बिलकुल गोल नज़र आता है। लेकिन असल में यह उपग्रह अंडाकार है।
- हम धरती से चाँद का अधिकतम 59 फीसद हिस्सा ही देख पाते हैं।
- जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे क़रीब होता है तो इसे पेरिग्री कहते हैं। इस दौरान पृथ्वी की घूर्णन गति थोड़ी धीमी हो जाती है।
- चंद्रमा के क्रेटर्स (विस्फोट से बने गड्ढे) के नाम जानेमाने वैज्ञानिकों, कलाकारों, अन्वेषकों (एक्सप्लोरर्स) और अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों के नाम पर रखे जाते हैं। और यह परंपरा 17वीं शताब्दी से चली आ रही है।
- चंद्रमा पर पहुंचने वाली पहली कृत्रिम वस्तु लूना 2 (Luna 2) अंतरिक्ष यान था। यह 14 सितंबर 1959 को सोवियत संघ द्वारा लॉन्च किया गया था।
- कुल 12 लोग चाँद पर गए हैं, और वे सभी अमेरिकी हैं।
- चाँद पर जाने वाले अंतिम व्यक्ति यूजीन सर्नन थे।
- चंद्रमा पर गोल्फ खेलने वाले एकमात्र व्यक्ति एलन शेपर्ड थे।
- चंद्रमा के दूसरी ओर की पहली तस्वीर 1959 में सोवियत संघ के लूना 3 अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई थी।
- चंद्रमा का स्पष्ट आकार लगभग सूर्य के समान है, जिससे पूर्ण सूर्य ग्रहण देखना संभव हो जाता है;
- चंद्रमा के समय क्षेत्र को चंद्र मानक समय (LST) कहा जाता है।
- भारत का पहला चंद्रयान -1 अक्टूबर 2008 में लॉन्च किया गया था जो इसरो द्वारा भारत का पहला मून मिशन है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना 15 अगस्त, 1969 को हुई थी।
सम्बंधित ब्लॉग
उम्मीद है की आपको Facts About Moon in Hindi का हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।