इस बार क्या है Moon Day की थीम और जानें इनसे जुड़े GK के महत्वपूर्ण सवाल 

1 minute read
International Moon Day 2023

International Moon Day 2023: हर साल 20 जुलाई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाता है। इस दिन इंसान ने पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा था। अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन उसी दिन चंद्रमा पर उस स्थान पर उतरे, जिसे उन्होंने ट्रांक्विलिटी बेस नाम दिया था। इस साल इंसान के चंद्रमा पर पहली बार कदम रखने के 54 साल पूरे हो गए।

अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस की थीम

इस वर्ष अपोलो 11 चंद्र मिशन की 54वीं वर्षगांठ है। इंटरनेशनल मून डे आर्गेनाइजेशन ने इस बार अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस की थीम ‘बिगनिंग द न्यू लूनर जरनी फॉर ह्यूमन’ रखी है।

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस?

मून विलेज एसोसिएशन ने युवा पीढ़ी के मध्य खगोल विज्ञान में रुचि जगाने के लिए  अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस का प्रस्ताव रखा था। यह दिन न केवल अपोलो 11 के अंतरिक्ष यात्रियों की उपलब्धियों के बारे में बताता है बल्कि ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग के बाद से हुई रिसर्च को भी सेलिब्रेट करता है।

प्रश्न: International Moon Day कब मनाया जाता है ?

उत्तर : प्रत्येक वर्ष की 20 जुलाई को मनाया जाता है.


प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर : नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने 1969 में चंद्रमा पर पहला  कदम रखा था। 


प्रश्न: चंद्रमा का एक दिन हमारे कितने दिन के बराबर होता है ?

उत्तर : चंद्रमा का एक दिन हमारे 29.5 दिन के बराबर होता है ?


प्रश्न: चंद्रमा पर कितने दिन सूरज निकलता है ?

उत्तर : चन्द्रमा पर सिर्फ 14 -15 दिन ही सूरज निकलता है, बाकि दिन नहीं। 


प्रश्न: चद्रयान 3 में प्रोपल्सन क्या है ?

उत्तर : इसकी सहयता से स्पेसशिप चाँद के ऑर्बिट में जाएगा। 


प्रश्न: नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने चंद्रमा पर कितना समय बिताया था ?

उत्तर : लगभग 21 घंटे से अधिक का समय सतह पर बिताया था.


प्रश्न: चंद्रमा की खोज कब शुरू हुई ?

उत्तर : जब सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष यना लूना 2, 14 दिसंबर, 1959 चंद्रमा की सतह पर पहुंच गया था। 


प्रश्न: धरती से लेकर चन्द्रमा की दूरी कितनी है?

उत्तर : 3.83 किलोमीटर है।  


प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 2023 की थीम क्या है ?

उत्तर : ‘मानवता के लिए नई चंद्र यात्रा की शुरुआत’ 


प्रश्न: चंद्रमा की सतह परत को क्या कहा जाता है?

उत्तर : चंद्रमा की सतह परत रेगोलिथ कहते हैं। 


प्रश्न: क्या आप बता सकते हैं चंद्रमा की आयु कितनी है?

उत्तर : लगभग 4 अरब वर्ष है। 


प्रश्न: अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करने में चंद्रमा को कितना समय लगता है?

उत्तर : एक चक्कर पूरा करने में करीब 27.3 दिन लगते हैं। 


प्रश्न: चंद्रमा पर पानी का स्रोत क्या है?

उत्तर : छोटा तारा


प्रश्न: क्या आपको पता है चंद्रमा किसी ग्रह के भूवैज्ञानिक इतिहास का निरीक्षण करने में मदद करता है?

उत्तर : पृथ्वी का। 


प्रश्न: कितने लोग अब तक चंद्रमा की सतह पर चल चुके हैं?

उत्तर : 12 लोग अब तक। 


प्रश्न: क्या आपको पता है चंद्रमा की कक्षा की दिशा क्या है?

उत्तर : पृथ्वी के समान दिशा में चंद्रमा की कक्षा की दिशा होती है। 


प्रश्न: पृथ्वी तक पहुँचने में चन्द्रमा का प्रकाश कितना समय लेता है?

उत्तर- 1.3 सेकंड।


प्रश्न: भारत का पहला चंद्रयान -1 कब लॉन्च किया था?

उत्तर : अक्टूबर 2008, जो इसरो द्वारा भारत का पहला मून मिशन है। 


प्रश्न: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर : ISRO की स्थापना 15 अगस्त, 1969 को हुई थी.


प्रश्न: चंद्रयान -1 मिशन में कितने वैज्ञानिक यंत्र भेजे गए थे?

उत्तर : 11 वैज्ञानिक यंत्र।


आशा है आपको ये International Moon Day 2023 का ये ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य लेटेस्ट प्रश्न की अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*