Ethics Syllabus UPSC in Hindi: जानिए UPSC जनरल स्टडी-IV एथिक्स, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति विषय का संपूर्ण सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, बेस्ट बुक्स

1 minute read
Ethics Syllabus UPSC in Hindi

UPSC मेंस जनरल स्टडी के पेपर IV (GS-IV) एथिक्स, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति विषय से संबंधित हैं। जनरल स्टडी-IV पेपर UPSC मेंस परीक्षा के नौ पेपरों में से होता है जो कि 250 अंकों का होता है। जिसे UPSC अभ्यर्थी द्वारा पास करना अनिवार्य होता है। यहां Ethics Syllabus UPSC in Hindi के साथ साथ जनरल स्टडी पेपर के परीक्षा पैटर्न और परीक्षा से संबंधित तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स की सूची भी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप जनरल स्टडी पेपर – IV एथिक्स, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति विषय की तैयारी आसानी से कर पाएंगे। 

UPSC क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग जिसे इंग्लिश में ‘यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन’ (UPSC) के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय कॉन्स्टिट्यूशनल द्वारा स्थापित एक कॉन्स्टिट्यूशनल बॉडी है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की रिक्रूटमेंट के लिए एग्जाम कंडक्ट करता है। भारतीय कॉन्स्टिट्यूशनल के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन और राज्यों के लिए ‘स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन’ (SPSC) के गठन का प्रोविशन है। जिसके माध्यम से देश के सबसे कठिन एग्जाम माने जाने वाले UPSC एग्जाम के माध्यम से देश के प्रमुख पदाधिकारियों की रिक्रूटमेंट की जाती है। जिसमें IAS, IPS, IFS, IRS और ITS जैसी अन्य पोस्ट शामिल होती हैं। 

UPSC वैकल्पिक जनरल स्टडी-IV एथिक्स, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति विषय का सिलेबस क्या है?

GS-IV एथिक्स, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति पेपर में सार्वजनिक जीवन में कैंडिडेट्स की सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से संबंधित ऐसे विषय शामिल होंगे जो उनकी अभिवृत्ति तथा उनके दृष्टिकोण तथा समाज से आचार-व्यवहार में विभिन मुद्दों तथा सामने आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर उनकी मनोवृति का परीक्षण करेंगे। इसके साथ ही इन पहलुओं को निर्धारित करने के लिए के लिए प्रश्न पत्रों में किसी मामले के अध्ययन केस स्टडी का माध्यम भी चुना जा सकता है। यहां Ethics Syllabus UPSC in Hindi के मेंस पेपर -IV विषय की कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

विषय टॉपिक 
एथिक्स और मानव इंटरफेसमानवीय कार्यों में नैतिकता का सार, निर्धारक और परिणाम; नैतिकता के आयाम; नैतिकता – निजी और सार्वजनिक संबंधों में। मानवीय मूल्य – जीवन से सबक और महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों की शिक्षाएँ; परिवार, समाज और शिक्षा की भूमिका मूल्यों को विकसित करने में संस्थान।
अभिवृत्तिसामग्री (कंटेंट), संरचना, कार्य; विचार और व्यवहार से इसका प्रभाव और संबंध; नैतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण; सामाजिक प्रभाव और अनुनय। 
योग्यता और मूलभूत मूल्यसिविल सेवा के लिए योग्यता और मूलभूत मूल्य, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और गैर-पक्षपात, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता और करुणा।
इमोशनल इंटेलिजेंस अवधारणाएँ, तथा उनकी उपयोगिताएँ और प्रशासन और शासन में अनुप्रयोग। 
भारत और विश्व के नैतिक विचारकों और दार्शनिकों का योगदान।
सार्वजनिक/सिविल सेवा मूल्य और लोक प्रशासन में नैतिकता: स्थिति और समस्याएं; सरकारी तथा निजी संस्थानों में दुविधाएँ और नैतिक चिंताएं ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में कानून, नियम, विनियम और विवेक; शासन व्यवस्था में नीतिपरक और नैतिक मूल्यों का सुदीकरण को सुदृढ़ करना; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और वित्त पोषण में नैतिक मुद्दे; निगम से संबंधित शासन प्रणाली।
शासन में सत्यनिष्ठाशासन में ईमानदारी: सार्वजनिक सेवा की अवधारणा; शासन और ईमानदारी का दार्शनिक आधार; सरकार में सूचना साझा करना और पारदर्शिता, सूचना का अधिकार, नीतिपरक आचार संहिता, आचार संहिता आचरण, नागरिक चार्टर, कार्य संस्कृति, सेवा वितरण की गुणवत्ता, सार्वजनिक धन का उपयोग,भ्रष्टाचार की चुनौतियाँ। 
तत्कालीन मुद्दों पर केस स्टडीज।

UPSC जनरल स्टडी-IV एथिक्स, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति सिलेबस की PDF 

यहां Ethics Syllabus UPSC in Hindi के मेंस जनरल स्टडी -IV विषय के सिलेबस की यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल सिलेबस की PDF दी जा रही है। जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:-

यहां से करे डाउनलोड – UPSC सिलेबस PDF डाउनलोड लिंक 

UPSC जनरल स्टडी-IV एथिक्स, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति विषय की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स 

यहां UPSC जनरल स्टडी पेपर -IV मेंस वैकल्पिक विषय की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बेस्ट बुक्स की सूची नीचे दी गई टेबल में दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप Ethics Syllabus UPSC in Hindi की टॉपिक वाइज प्रिपरेशन कर सकते हैं:-

बुक्स ऑथर और पब्लिकेशन यहां से खरीदें 
नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि एम. कार्तिकेयनयहां से खरीदें 
नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि संतोष अजमेरा और नंद किशोर रेड्डी यहां से खरीदें 
नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचिजी. सुब्बा राव और पी.एन. रॉय चौधरीयहां से खरीदें 
नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचिडी के बालाजी यहां से खरीदें
भारत की राजव्यवस्थाएम लक्ष्मीकांत यहां से खरीदें 
ARCरिपोर्ट 

UPSC में कितने पेपर होते है?

UPSC परीक्षा को तीन मुख्य भागों में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रिलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होता हैं। प्रिलिम्स परीक्षा एक स्क्रीनिंग परीक्षा है जो कैंडिडेट्स को अगले चरण, यानी मेंस परीक्षा के लिए योग्य बनाती है। मेंस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही इंटरव्यू के लिए योग्य माने जाते हैं। 

  1. प्रिलिम्स परीक्षा
  2. मेंस परीक्षा
  3. इंटरव्यू 

UPSC मेंस जीएस पेपर 4 परीक्षा का पैटर्न क्या है?

यूपीएससी मेंस जीएस पेपर 4 का पैटर्न इस प्रकार हैः

  • UPSC मेंस जीएस पेपर 4 में 12 क्वैश्चन होते हैं, जिन्हें 2 पार्ट में बांटा गया है। 
  • इस पेपर में मुख्य विषय एथिक्स, इंटीग्रेटी, एप्टीट्यूड हैं।
  • सभी क्वैश्चन अनिवार्य हैं।
  • क्वैश्चन के आधार पर 10 अंक और 20 अंक होते हैं। 10 अंकों के प्रश्नों के लिए 150 शब्दों के उत्तर की आवश्यकता होती है, जबकि 20 अंकों के प्रश्नों के लिए 250 शब्दों के उत्तर की आवश्यकता होती है।
  • इस पेपर को आवंटित कुल अंक 250 अंक हैं।

UPSC प्रिलिम्स सिविल सर्विस एग्जाम का स्क्रीनिंग चरण है जो हर साल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा कंडक्ट किया जाता है। इस चरण को मुख्यत प्रिलिम्स एग्जाम के नाम से जाना जाता है। यहां UPSC प्रिलिम्स एग्जाम के दोनों क्वेश्चन पेपर्स का एग्जाम पैटर्न नीचे दी गई टेबल में दिया जा रहा हैं-

प्रिमिल्स एग्जाम – जनरल स्टडी 

क्वेश्चन की संख्या100
कुल मार्क्स 200 
एग्जाम टाइमिंग 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई
एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव टाइप

प्रिलिम्स एग्जाम – सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

क्वेश्चन की संख्या80
कुल मार्क्स 200 
एग्जाम टाइमिंग 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई
एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव टाइप

नोट – कैंडिडेट्स को UPSC प्रिलिम्स एग्जाम के दोनों पेपर में सम्मिलित होना अनिवार्य होता हैं। यदि कोई कैंडिडेट UPSC के दोनों GS-1 और GS-2 पेपर में शामिल नहीं होता तो वह अयोग्य ठहराया जाएगा। UPSC प्रिलिम्स का का दूसरा पेपर सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) क्वालीफाइंग नेचर का होता है जिसमें पास होने के लिए  मिनिमस 33% मार्क्स होने अनिवार्य होते है। 

UPSC मेंस एग्जाम

विषय कुल मार्क्स 
पेपर A: अनिवार्य भारतीय भाषा 300 
पेपर B: इंग्लिश  300 
पेपर I: निबंध250 
पेपर II: सामान्य अध्ययन – I250 
पेपर III: सामान्य अध्ययन – II250 
पेपर IV: सामान्य अध्ययन – III250 
पेपर V: सामान्य अध्ययन – IV250 
पेपर VI: वैकल्पिक – I250 
पेपर VII: वैकल्पिक – II250 

नोट: UPSC के दोनों एग्जाम में क्वालीफाई करने के बाद स्टूडेंट्स के मार्क्स के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। जिसके अनुसार टॉप रैंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता हैं।  

UPSC के लिए योग्यता क्या है?

UPSC परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन होती है। UPSC के सिविल सर्विस एग्जाम में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन कंप्लीट करनी होगी। इसके साथ ही ग्रेजुएशन के तृतीय वर्ष यानी आखिरी वर्ष के स्टूडेंट्स भी UPSC की परीक्षा देने के लिए योग्य माने जाते हैं। 

UPSC एग्जाम के लिए आयु सीमा 

  • जनरल वर्ग और EWS : 21 से 32 वर्ष
  • विशेष पिछड़ा वर्ग यानी OBC : 21 से 35 वर्ष
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति : 21 से 37 वर्ष
  • शारीरिक रूप से अक्षम : 21 से 42 वर्ष

FAQs 

यूपीएससी में एथिक्स सब्जेक्ट क्या है?

यूपीएससी के मेंस एग्जाम में जीएस पेपर 4 में एथिक्स को शामिल किया गया है ताकि कैंडिडेट के नीतिगत व्यवहार को पहचाना जा सके. यह पेपर साल 2013 से आईएएस के सिलेबस में शामिल किया है। यह पेपर भी अन्य जीएस के पेपर की तरह ही 250 अंकों का होता है, लेकिन इसमें अन्य पेपर की तुलना में क्वेश्चन कम होते हैं। 

यूपीएससी मेंस में 9 पेपर कौन से हैं?

यूपीएससी मेन्स परीक्षा के सिलेबस में 9 पेपर हैं, जिसमें भारतीय-भाषा, निबंध, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन 1, सामान्य अध्ययन 2, सामान्य अध्ययन 3, सामान्य अध्ययन 4 और वैकल्पिक विषय के दो पेपर होते हैं।

मेंस में कितने पेपर होते हैं?

IAS एग्जाम के दूसरे स्टेज के एग्जाम को मेंस एग्जाम कहा जाता है। ये लिखित डिस्क्रिप्टिव एग्जाम होता है इसमें 9 पेपर शामिल होते हैं। 

यूपीएससी पास करने के लिए कुल कितने नंबर होने चाहिए?

UPSC प्रीलिम्स के लिए आपको 200 अंकों में से 120 अंकों को प्राप्त करना अनिवार्य है। जहाँ आपको प्रत्येक सवाल के सही आंसर के लिए 2 अंक और सवाल गलत हो जाने पर नेगेटिव मार्किंग के 0.66 अंक कट जाते हैं। इसी प्रकार आपको UPSC मेंस में पास होने के लिए आपको 1750 अंकों में से न्यूनतम 900 या 950 से अधिक अंक लाने ही होते हैं।

उम्मीद है कि आपको Ethics Syllabus UPSC in Hindi ब्लाॅग में यूपीएससी जनरल स्टडी पेपर-IV सिलेबस की पूरी जानकारी मिल गई होगी, जिससे आपको UPSC परीक्षा क्लियर करने में मदद मिलेगी। ऐसे ही UPSC से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*