SSC JE Exam Pattern: पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एग्जाम पैटर्न

1 minute read
SSC JE Exam Pattern

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) JE (जूनियर इंजीनियर्स) परीक्षा सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। SSC JE भर्ती परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को परीक्षा परीक्षा पैटर्न 2023 के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। परीक्षा पैटर्न समंझने से छात्र अपनी तैयारी को और बेहतर और मजबूत का कर सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपको SSC JE Exam Pattern के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

SSC JE Exam Pattern: पेपर- I

SSC JE परीक्षा के पेपर 1 में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं। इस पेपर की समय सीमा 2 घंटे है। यह पेपर तीन खंडों में विभाजित है: जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंजीनियरिंग, जिसमें सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के विकल्प शामिल हैं। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होती है, और उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए एक इंजीनियरिंग स्ट्रीम चुननी होगी।

पत्रोंप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय अवधि
(i) सामान्य बुद्धिमता एवं तर्कशक्ति50502 घंटे
(ii) सामान्य जागरूकता5050
iii) भाग-ए सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल और स्ट्रक्चरल) या
भाग-बी सामान्य इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) या
भाग-सी सामान्य इंजीनियरिंग (मैकेनिकल)
100100
कुल200200

SSC JE Exam Pattern: पेपर- II 

पेपर 2 एक वर्णनात्मक पेपर है और यह उम्मीदवारों की इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता पर आधारित है। जो उम्मीदवार पेपर 1 को पास करने में सफल होंगे, वे पेपर 2 में उपस्थित होने के पात्र होंगे। इसमें कुल 300 अंकों के लिए वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न होंगे। यहां एसएससी जेई परीक्षा पैटर्न पेपर II का विवरण दिया गया है। 

  • एसएससी जेई पेपर 2 ऑफ़लाइन आयोजित एक वर्णनात्मक पेपर है।
  • प्रश्न पत्र 300 अंकों का होता है और इसे 2 घंटे में हल करना होता है।
  • पेपर 2 एक पारंपरिक प्रकार की परीक्षा है, उम्मीदवारों को भाग ए- सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, भाग बी- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, या भाग सी- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में से विषय चुनना होता है।
  • उम्मीदवारों को पेपर II के लिए अपना स्वयं का स्लाइड-नियम, कैलकुलेटर, लॉगरिदम टेबल और स्टीम टेबल लाने की अनुमति है।
  • पेपर-2 में कोई नकारात्मक अंकन लागू नहीं है
पेपर – IIअंक समय
भाग-ए सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल एवं स्ट्रक्चरल) या 3002 घंटे
भाग-बी जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) या 3002 घंटे
पार्ट-सी जनरल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) या 3002 घंटे

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*