NABARD Recruitment 2023 : नाबार्ड बैंक में निकली मैनेजर के पद पर भर्ती, इस डेट से पहले करें अप्लाई

1 minute read
NABARD Recruitment 2023

नाबार्ड बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने हाल ही में एक भर्ती अधिसूचना जारी किया है जिसमें 150 असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पद पर वैकेंसी निकाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के इंतजार में थे, वे NABARD की आधिकारिक साइट nabard.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आपको बता दें कि NABARD Recruitment 2023 का एप्लिकेशन प्रोसेस 2 सितंबर 2023 से शुरु हो गया है और इसकी आखिरी तारीख 23 सितंबर है। इसके अलावा इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए।

NABARD Recruitment 2023 : इस तरह करें अप्लाई

नाबार्ड बैंक में निकली मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए बिंदुओं की मदद ले सकते हैं या फिर यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक

  • सबसे पहले NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘करियर नोटिस’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको ‘ग्रेड ‘ए’ में सहायक प्रबंधक (आरडीबीएस) के पद पर भर्ती – 2023′ का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • सभी मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • उस पेज को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*