DU Admission: खाली सीटें भरने के लिए मॉप-अप राउंड की रिजल्ट लिस्ट जल्द होगी आउट

1 minute read
DU Admission mop up round vacant seats result

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने अकादमिक ईयर 2023-24 के लिए पोस्टग्रेजुएट एडमिशन के लिए मॉप-अप राउंड की घोषणा की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने खाली सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट – https://admission.uod.ac.in/ पर जाकर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) मॉप-अप PG एडमिशन राउंड खाली सीटों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। खाली सीट जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स को आज यानि 19 अक्टूबर, 2023 (रात 11:59 बजे) तक मॉप-अप एडमिशन राउंड के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी।

कैंडिडेट्स 18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 के बीच मॉप अप राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से 20 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे DU PG मॉप अप एलोकेशन रिजल्ट घोषित किया जाएगा। कैंडिडेट्स को 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023 तक एलोकेटेड सीट को “स्वीकार” करने का अवसर दिया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय PG एडमिशन 2024: डीयू मॉप-अप राउंड नोटिफिकेशन (डेट और टाइम)

प्रोग्राममहत्वपूर्ण डेट्स
मॉप-अप एडमिशन राउंड के लिए खाली सीटों की घोषणा लिस्ट18 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक
मॉप-अप एडमिशन राउंड में कैंडिडेट्स के लिए आवेदन करने की डेट18 अक्टूबर की शाम 5 बजे से 19 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक
मॉप-अप एलोकेशन की डिक्लेरेशन डेट20 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे तक
कैंडिडेट्स के लिए एलोकेटेड सीट्स स्वीकारने की डेट20 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से 22 अक्टूबर की रात 11:59 तक
कॉलेजों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशंस को वेरीफाई और स्वीकारने की डेट्स20 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से 23 अक्टूबर की शाम 4:59 बजे तक
कैंडिडेट्स के एडमिशन फीस ऑनलाइन भरने की लास्ट डेट24 अक्टूबर की शाम 4:59 बजे तक

दिल्ली विश्वविद्यालय PG एडमिशन 2024: डीयू मॉप-अप राउंड शेड्यूल

जिन कॅंडिडारेस ने CSAS (PG)-2023 के लिए आवेदन किया था और CSAS के किसी भी पिछले एलोकेशन राउंड में कोई प्रोग्राम एलोकेट नहीं किया है, वे केवल उन विशेष प्रोग्राम्स के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे।

क्या होता है मॉप-अप राउंड?

मॉप-अप राउंड सभी राउंड के बाद की प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से सभी राउंड के बाद बची सीटों पर एडमिशन दिया जाता है। मूल रूप से मॉप-अप राउंड सभी सीटों को बंद करने और काउंसलिंग समाप्त होने का राउंड है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*