UCEED 2023: काउन्सलिंग रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानें रिजल्ट, स्कोरकार्ड और काउन्सलिंग डेट से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

1 minute read
UCEED 2023 Counseling Registration hua shuru jaane Result scorecard aur counseling date se judi sabhi ahem jankariya

IIT बॉम्बे ने 9 मार्च 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर UCEED 2023 का रिजल्ट ऑनलाइन मोड से जारी कर दिया है। UCEED रिजल्ट के बाद शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को व्यक्तिगत रूप से UCEED में भाग लेने वाले इंस्टीट्यूशन में एडमिशन के लिए अप्लाई करना होगा। सभी कैंडिडेट्स को Bdes प्रोग्राम्स में अप्लाई करने से पहले संबंधित इंस्टीट्यूशन की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को चेक कर लेना चाहिए। 

IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर (प्रतिभागी संस्थान) में BDes प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म 14 मार्च 2023 (मंगलवार) 17:00 बजे से शुरू होगा व एडमिशन पोर्टल 31 मार्च 2023 (शुक्रवार) को अप्लाई करने की लास्ट डेट होगी।

UCEED 2023 काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट के तीन राउंड कंडक्ट होंगे। पहली सीट अलॉटमेंट की घोषणा 10 अप्रैल 2023 को UCEED की ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी। UCEED 2023 में सीट अलॉटमेंट कैंडिडेट की मेरिट रैंक और कैंडिडेट्स द्वारा चुने गए इंस्टिट्यूट की परेफरेंस के आधार पर होगा। 

इस वर्ष IIT बॉम्बे ने UCEED 2023 में भाग लेने वाले इंस्टिट्यूट के लिए सीटों की संख्या में भी संशोधन किया है। इस बार UCEED की सीटों को भी बढ़ाया गया है। UCEED 2023 के स्कोरकार्ड 11 मार्च से 13 जून तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। UCEED स्कोरकार्ड की वैधता इसके जारी होने की तारीख से केवल एक वर्ष के लिए ही मान्य होगी।

UCEED 2023 कॉउंसलिंग डेट 

यहां UCEED की कॉउंसलिंग डेट्स के बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं- 

कॉउंसलिंग डेट सीट अलॉटमेंट 
10 अप्रैल 2023 UCEED 2023 सीट अलॉटमेंट राउंड – 1 
10 मई 2023UCEED 2023 सीट अलॉटमेंट राउंड – 2 
10 जून 2023UCEED 2023 सीट अलॉटमेंट राउंड – 3  

UCEED B.Des 2023 सीट रिजर्वेशन डिटेल्स 

बैचलर ऑफ़ डिज़ाइन (BDes) प्रोग्राम के लिए IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर (प्रतिभागी इंस्टीट्यूशन) की सीट रिजर्वेशन डिटेल्स इस प्रकार हैं- 

इंस्टिट्यूट B.Des प्रोग्राम के लिए सीट   
IIT बॉम्बे 37 
IIT दिल्ली20 
IIT गुवाहाटी56 
IIT हैदराबाद26 
IIITDM जबलपुर66 
कुल सीट 205 

यह भी पढ़ें – B.Des Programmes के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानें आवेदन और सीट अलॉटमेंट की सभी महत्वपुर्ण जानकारियां

एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*