MCC NEET UG Round 3 Counselling 2023: आज है नीट यूजी राउंड 3 चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई 

1 minute read
MCC NEET UG Counselling 2023

MCC NEET UG Round 3 Counselling 2023: आज यानी 5 सितंबर को NEET UG राउंड 3 चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख है। बता दें कि चॉइस फिलिंग प्रोसेस 01 सितंबर से 05 सितंबर 2023 को रात 11.55 PM तक ही होंगे। 

वहीं कैंडिडेट्स 05 सितंबर को दोपहर 3 बजे से रात 11.55 PM (सर्वर समय) के बीच च्वाइस फिलिंग प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। ध्यान दें कि लास्ट डेट के बाद किसी भी एप्लीकेशन पर बदलाव नहीं किए जाएंगे। इसके बाद ही MCC द्वारा सिलेक्टेड और लॉक किए गए विकल्पों के आधार पर 6 सितंबर से 7 सितंबर, 2023 के बीच सीट अलॉटमेंट प्रोसेस शुरू किया जाएगा।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा NEET UG काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन की कल आखिरी तारीख थी। आपको बता दें कि राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 31 अगस्त से 04 सितंबर तक ही किए जा सकते थे। आइए जानते है MCC NEET UG Round 3 Counselling 2023 के चॉइस फिलिंग प्रोसेस के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

चॉइस लॉकिंग रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां MCC NEET UG Round 3 Counselling 2023 के लिए चॉइस फिलिंग प्रोसेस की कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद NEET UG मेडिकल काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब अगली विंडो पर प्रेफरेंस ऑर्डर में विषयों और संस्थानों के ऑप्शन फिल करें। 
  • इसके बाद चॉइस लॉक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • सभी स्टेप्स कंप्लीट करने के बाद कैंडिडेट को अपने रजिस्टड मोबाइल नंबर और ईमेल पर कन्फर्मेशन मेसेज से रूप में एप्लीकेशन सबमिट होने की जानकारी प्राप्त होगी। 

कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स की होंगी जरुरत 

यहाँ कैंडिडेट्स को MCC NEET UG Round 3 Counselling 2023 प्रोसेस की कंप्लीट जानकारी के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरूरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स कोMCC NEET UG Round 3 Counselling 2023 के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड और रैंक लेटर 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*