यदि UPSC मेंस एग्जाम 2023 क्वालिफ़ाई नहीं हो पाए तो क्या करें? जानें करियर के लिए अन्य बेस्ट ऑप्शंस

1 minute read

UPSC भारत ही नहीं दुनिया के सबसे कठिन एग्ज़ाम्स में से एक है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स UPSC का फॉर्म भरते हैं लेकिन उसमें से 1000 से भी कम स्टूडेंट्स UPSC के एग्जाम में पूरी तरह से सफल हो पाते हैं। UPSC ने 2023 के लिए एग्ज़ाम से संबन्धित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी UPSC 2023 की तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि यदि आप UPSC 2023 के एग्जाम में सफल नहीं हो पाते तो उसके बाद आप क्या कर सकते हैं। 

कुछ लोग UPSC के एग्जाम को ही अपना जीवन बना लेते हैं और इसमें असफल होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। यहाँ UPSC 2023 के मेंस एग्जाम में असफल होने के बाद  कुछ अन्य बेहतरीन करियर ऑप्शंस के बारे में बताया जा रहा है। 

ऑर्गनाइजेशन यूपीएससी 
एग्जाम यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 
एग्जाम मोड ऑफलाइन 
कुल रिक्तियाँ 1105 
आयु सीमा 21 साल से 32 साल 

UPSC 2023 सिविल सर्विस एग्जाम के लिए कुल रिक्तियाँ 

अगर आप UPSC 2023 का एग्जाम देने जा रहे हैं तो आपको सिविल एग्जाम देने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको यह पता होना बहुत ही ज़रूरी है कि टोटल वेकेंसी कितनी हैं, यह पता होना बेहद ज़रूरी है। इस बार UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम के लिए कुल 1105 वेकेंसी निकाली हैं। 

UPSC 2023 मेंस एग्जाम में असफल हो जाने के बाद अन्य करियर ऑप्शंस 

UPSC एक बहुत ही कठिन परीक्षा है। इसमें सफल होना वास्तव में एक बहुत ही मुश्किल काम है। UPSC 2023 मेंस एग्जाम में असफल होने के बाद आप नीचे दिए गए करियर विकल्प में से किसी को चुन सकते हैं : 

अगले अटेम्प्ट की तैयारी : अगर आपका यह UPSC एगजाम का पहला अटेम्प्ट है और आप मेंस एग्जाम में असफल हो जाते हैं तो आप अगले दिन से ही अगले साल होने वाले UPSC के एग्जाम के लिए बिना समय बर्बाद किए मेहनत करना शुरू कर दीजिए। हो सकता है कि आपकी मेहनत रंग लाए और आप अगले साल UPSC एग्जाम क्वालिफ़ाई करने में सफल हो जाएं 
प्राइवेट सैक्टर की जॉब : UPSC मेंस एग्जाम तक पहुंचना भी कोई कम बड़ी बात नहीं होती है। आप चाहें तो UPSC मेंस एग्जाम में असफल होने के बाद प्राइवेट सैक्टर की नौकरी कर सकते हैं। अगर आप अपने रिज्यूमे में यह लिखते हैं कि आप सिविल सर्विस का प्री क्वालिफाइ कर चुके हैं तो इससे आपके रिज्यूमे की वैल्यू बढ़ेगी और आपको प्राइवेट सैक्टर में एक अच्छी जॉब आराम से मिल सकती है। 
अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी : आप चाहे तो दूसरी सरकारी जॉब्स जैसे एसएससी, बैंक आदि के लिए ट्राई कर सकते हैं। 
स्टेट सिविल एग्जाम की तैयारी : यदि यह आपका UPSC एग्जाम का आखिरी अटेम्प्ट है और आप अगर इसमें सफल नहीं हो पाते हैं  तो आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है। आप चाहें तो अभी भी अपना सिविल सर्विस में जाने का सपना पूरा कर सकते हैं। आप स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Leverage Edu के साथ 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*