JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस्ड एग्जाम 4 जून को, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले चेक कर लें ये चीजें

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023 (3)

जेईई एडवांस 2023 (JEE Advanced 2023) एग्जाम 4 जून (रविवार) को होगा। एग्जाम की तैयारी अच्छी करने के साथ ही एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी भी होना जरूरी है। IIT Guwahati की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई एडवांस्ड परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाती है। 

जेईई एडवांस 2023 (JEE Advanced 2023) कैंडिडेट्स लगातार 2 वर्षों में अधिकतम 2 बार परीक्षा दे सकता है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 4 जून, 2023 को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी।

JEE Advanced 2023 : एग्जाम सेंटर पर ये चीजें ले जाना जरूरी?

JEE Advanced 2023 एग्जाम के लिए कैंडिडेट को एडमिट कार्ड के साथ 1 मूल फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, काॅलेज या स्कूल आईडी, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड भी ले जाना होगा।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced in Hindi 2023 के लिए गाइड

JEE Advanced 2023 : क्वैश्चन के हिसाब से टाइम मैनेज करें

किसी भी एग्जाम में टाइम का महत्वपूर्ण रोल होता है और सही टाइम मैनेजमेंट से एग्जाम को आसान किया जा सकता है। जेईई एडवांस्ड 2023 (JEE Advanced 2023) की तैयारी के लिए क्वैश्चन और उसके लिए टाइम पर ध्यान देना आवश्यक है, अधिक टाइम लगने पर उसे कम करना होगा और सभी क्वैश्चन को टाइम के हिसाब से साॅल्व करने का प्रयास करें।  

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*