चेहरा का पर्यायवाची शब्द – Chehra ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए चेहरा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Chehra ka Paryayvachi Shabd

Chehra ka Paryayvachi Shabd मुख, मुखड़ा, मुँह, शक्ल, मुखमंडल और आनन होते हैं। यहां हम चेहरा के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, चेहरा के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और च वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

चेहरा का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां चेहरा के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • मुख
  • मुखड़ा 
  • मुँह 
  • शक्ल 
  • मुखमंडल
  • आनन

यह भी पढ़ें :

चेहरा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

यहाँ चेहरा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिए गए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. उसके मुख पर चिंता के भाव साफ नजर आ रहे थे। 
2. तुम्हारा मुखड़ा चाँद की तरह प्रतीत होता है। 
3. अंशुल के मुँह पर भोर के समय संतुष्टि का भाव था। 
4. उसकी शक्ल पर खुशी की लहर थी। 
5. प्रदूषण और गंदगी के कारण रोहन का मुखमंडल बिगड़ गया। 

च से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

च से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. चन्द्र – चाँद, सुधांशु, चंद्रमा, सुधाकर, शशि, कलानिधि, तारापति आदि। 
2. चंद्रशेखर – शंकर, महादेव, शिव, नीलकंठ, आशुतोष, महेश्वर आदि।  
3. चक्षु – आँख, नेत्र, नैन, लोचन, नयन आदि। 
4. चौकन्ना – जागरूक, चौकस, सचेत, सावधान, सजग आदि।
5. चरण – पाद, पग, पाँव, पैर, पद आदि।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*