प्रथम मतदाता दिवस कब मनाया गया?

1 minute read
प्रथम मतदाता दिवस कब मनाया गया

देश में 18 वर्ष की आयु से चुनाव में अपना मत देना सभी का अधिकार है। यह अधिकार चुनावों में सही पार्टी को सत्ता में लाने के लिए किया जाता है। लोकतंत्र में चुनाव का हुआ सबसे अहम है। देश में अन्य दिवसों की तरह ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी मनाया जाता है। क्या आपको पता है कि प्रथम मतदाता दिवस कब मनाया गया? चलिए, इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विषय के बारे में बताते हैं।

जानिए प्रथम मतदाता दिवस कब मनाया गया?

भारत में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। प्रथम राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 2011 से मनाए जाना लगा है। इसकी शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने की थी। वर्ष 2024 में यह देश का 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस होगा।

25 जनवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस?

1947 में भारत स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता के तीन वर्ष बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान देश में लागू किया गया। वहीं 25 जनवरी 1950 को भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना की गई थी। इस वजह से यह दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाए जाने लगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 थीम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए वर्ष 2024 में थीम Making Every Vote Count: No Voter to be Left Behind रखी गई है।

बीते वर्षों में क्या रही हैं राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम्स?

बीते वर्षों में क्या रही हैं राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम्स इसकी जानकारी नीचे दी गई हैं-

वर्षथीम्स
2023‘Nothing Like Voting, I Vote for Sure’
2022“Making Elections Inclusive, Accessible and Participative”
2021“Making Our Voters Empowered, Vigilant, Safe and Informed”
2020“Electoral Literacy for Stronger Democracy”
2019“No Voter to be left behind”

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य

  • मतदाता की जागरूकता बढ़ाना: राष्ट्रीय मतदाता दिवस का अहम उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया, वोटर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और इन्फोर्मेड वोटिंग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • इन्क्लूसिव पार्टनरशिप को बढ़ावा देना: यह दिन समावेशिता (inclusivity) के महत्व पर जोर देता है, जाति, लिंग या सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना सभी योग्य मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को मनाना: मतदाता भागीदारी को प्रोत्साहित करके, राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखता है।

आशा है कि आपको प्रथम मतदाता दिवस कब मनाया गया पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*