BSE Odisha Results 2024: इस दिन जारी होंगे ओडीशा बोर्ड 10वीं के रिज़ल्ट, जानें कैसे करें डाउनलोड

1 minute read
BSE Odisha Results

BSE Odisha Results 2024 : ओडीशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 10वीं का बोर्ड रिज़ल्ट मई 2024 में जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बीएसई ओडिशा परीक्षा 2024, 20 फरवरी 2024 से लेकर 4 मार्च 2024 तक आयोजित की गयी थी। ऐसे में लाखों स्टूडेंट्स अब परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BSE Odisha Results 2024: यहाँ से डाउनलोड कर सकेंगे रिज़ल्ट 

छात्र ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर 10वीं क्लास का बोर्ड रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 4 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

BSE Odisha Results 2024: ऐसे करें 10वीं का बोर्ड रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहां स्टूडेंट्स के लिए 12वीं कक्षा के MP बोर्ड रिजल्ट को डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं:-

  • स्टेप 1: ओडिशा  बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर ‘ओडिशा कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2024′ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3:  आवश्यक क्रेडेंशियल डालें और चेक बीएसई ओडिशा रिज़ल्ट  टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 : आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
  • स्टेप 5 : अब आप रिज़ल्ट को डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर में सेव कर लें।  
  • स्टेप 6 : भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर संभालकर रख लें।  

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 03 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

BSE Odisha Results 2024: ये हैं कम्पार्टमेंट एग्जाम से जुड़े नियम 

कम्पार्टमेंट एग्जाम से जुड़े नियम निम्नलिखित है:

  • ओडीशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्र के प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होना ज़रूरी हैं।  
  • किसी विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक आने पर विद्यार्थी को उस विषय में फेल माना जाएगा  और उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।  
  • केवल दो विषयों के लिए ही विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट परीक्षा की सुविधा दी गई है।  
  • दो से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को कोई कम्पार्टमेंट परीक्षा की सुविधा नहीं मिलेगी और उसे 10वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल मना जाएगा।  
उम्मीद है आप सभी को BSE Odisha Results 2024, इस से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*