भोर का पर्यायवाची शब्द – Bhor Ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए भोर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Bhor Ka Paryayvachi Shabd

Bhor Ka Paryayvachi Shabd सुबह, प्रभात, सवेरा, प्रात:काल, विहान, उषा, सहर, तड़का, भिनसार, अमृतबेला, ब्रह्ममुहूर्त और अरुणोदय होते हैं। यहां हम भोर के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, भोर के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और भ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

भोर का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां भोर के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • सुबह 
  • प्रभात 
  • सवेरा
  • प्रात:काल 
  • विहान 
  • उषा 
  • सहर
  • तड़का
  • भिनसार
  • अमृतबेला 
  • ब्रह्ममुहूर्त 
  • अरुणोदय 

यह भी पढ़ें :

भोर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

भोर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार हैं:-

  • मोहन रोज सुबह व्यायाम करता है। 
  • सवेरा होते ही पक्षियों के चहचहाने की मधुर आवाज आती है।  
  • अंशुल प्रतिदिन प्रातः काल के समय मंदिर जाता है। 
  • राजेश ने विहान के समय बच्चो को स्कूल जाते देखा।   
  • गुरूजी ने कहा, ब्रह्ममुहूर्त के समय पूजा करने से फल की प्राप्ति अवश्य होती है। 

भ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

भ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  • भोजन – आहार, खाना, खाद्यय सामग्री, भोज्य सामग्री आदि।
  • भरोसा – विश्वास, यकीन, ऐतबार, अक़ीदा आदि।
  • भंवरा – मधुकर, मिलिंद, भ्र्मर, अलिंद, भौंरा आदि।
  • भाला – शलाका, बरछा, कुंत, नेजा, बर्छा आदि।
  • भारती – वागीशा, शारदा, सरस्वती, वाग्देवी, वीणावादिनी आदि।  

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*