जनता का पर्यायवाची शब्द | Janta ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए जनता के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Janta ka Paryayvachi Shabd

Janta ka Paryayvachi Shabd जनसमूह, समुदाय, अवाम, रियाया, जन, बहुजन, जनसुमद्र, जमघट और प्रजा होते हैं। यहां हम जनता के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, जनता के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और ज वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

जनता का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां जनता के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. जनसमूह
2. समुदाय
3. अवाम
4. रियाया
5. जन
6. बहुजन
7. जनसुमद्र
8. जमघट 
9. प्रजा

यह भी पढ़ें :

जनता के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. आज पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसमुदाय एकत्रित हुआ है। 
2. यह समुदाय पशुओं के संरक्षण का कार्य करता है। 
3. बादशाह कल अपनी रियाया से मुख़ातिब हुए।  
4. यहां लोगों का सुबह से जमघट लगा हुआ है। 
5. अवाम अपने राजा से नाखुश है। 

ज से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ज से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. जननी – माँ, माता, अम्मा, मम्मी, वालिदा आदि। 
2. जगत – भव, संसार, दुनिया, संसार, विश्व आदि। 
3. जलाशय – तालाब, पोखर, सरोवर, ताल, तलैया आदि।  
4. जंग – युद्ध, लड़ाई, रण, समर, सग्राम आदि। 
5. जाति – पंथ, समुदाय, कौम, प्रजाति, समुदाय आदि। 
6. जल – नीर, पानी, सलिल, अंबु, उदक आदि। 
7. जेवर – आभूषण, गहना, विभूषण, अलंकार, भूषण आदि। 
8. जमीन – भू, घरती, वसुंधरा, भूमि, धरा आदि। 
9. ज्योति – आभा, प्रभा, छवि, दीप्ति, रूचि आदि। 
10. जत्था – झुंड, समूह, टोली, दल, गुट आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*