भेंट का पर्यायवाची शब्द – Bhent ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए भेंट के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
भेंट का पर्यायवाची शब्द
Bhent ka Paryayvachi Shabd मिलन, मेल, मिलाप, मुलाकात, अभिहार और दर्शन होते हैं। यहां हम भेंट के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, भेंट के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और भ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

भेंट का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां भेंट के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. मिलन
2. मेल
3. मिलाप
4. मुलाकात
5. अभिहार
6. दर्शन

यह भी पढ़ें :

भेंट के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

यहाँ भेंट के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिए गए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. आज वर्षों बाद दो भाइयों का मिलन हुआ है।
2. आज अंशुल का अपने प्रियजनों से मंदिर में मिलाप हुआ।
3. कल मेरी गुरूजी से मुलाकात हुई थी।
4. मुझे लंबी प्रतीक्षा के बाद भगवान श्री कृष्ण के दर्शन हुए।
5. उन दोनों व्यक्तियों का आपस में बहुत मेल है। 

भ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

भ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. भोजन – आहार, खाना, खाद्यय सामग्री, भोज्य सामग्री आदि।
2. भरोसा – विश्वास, यकीन, ऐतबार, अक़ीदा आदि।
3. भंवरा – मधुकर, मिलिंद, भ्र्मर, अलिंद, भौंरा आदि।
4. भाला – शलाका, बरछा, कुंत, नेजा, बर्छा आदि।
5. भारती – वागीशा, शारदा, सरस्वती, वाग्देवी, वीणावादिनी आदि।  

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*