Haryana School Timings : भीषण गर्मी के कारण हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब इतने बजे से शुरू होंगी कक्षाएं

1 minute read

Haryana School Timings : इन दिनों हरियाणा समेत पूरे भारत में गर्म हवाएं व लू का प्रकोप है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण मौसम विभाग ने ज्यादातर राज्यों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया है। आपको बता दें कि हरियाणा के स्कूलों में अब सुबह 7 बजे से पढ़ाई शुरू हो जायेगी। स्कूल टाइमिंग में बदलाव के साथ ही हरियाणा में समर वेकेशन की घोषणा भी कर दी गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए यह लेख पूरा पढ़े।

स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव

हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग अब सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। बता दें कि पहले यह टाइमिंग सुबह 8 से शुरू हुआ करती थी। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में, पहली शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग 11:45 से लेकर 4:15 तक रहेगी। हरियाणा के सभी जिलों में स्कूलों की यह टाइमिंग 18 मई से लेकर 30 मई तक जारी रहेगी।

हरियाणा के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है। बता दें कि सरकार द्वारा जारी किए आदेशों के अनुसार, राज्य के सभी स्कूल 1 जून से 30 जून तक बंद रहेंगे। वहीं 1 जुलाई से स्कूल फिर से खुल जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 18 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

पांच दिन लू की चपेट में रहेगा हरियाणा

अगले पांच दिनों तक हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अगले एक-दो दिनों में पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 19 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*