बढ़ती गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने स्कूल टाइमिंग में किया बदलाव 

1 minute read
badhti garmi ke chalte uttar pradesh ke shiksha vibhag ne school timing ko lekar kiya badlav (

भारत में अभी गर्मियों का मौसम चल रहा है। विशेष रूप से उत्तर भारत गर्मी की भयंकर तपिश झेल रहा है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के ओर से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों की टाइमिंग में  बदलाव करने का फैसला किया है। 

उत्तर प्रदेश में स्कूलों के लिए असेम्बली और छुट्टी के लिए नई टाइमिंग लागू 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बढ़ती गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए अब टाइमिंग में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। यह आदेश कल यानि दिनांक 25 अप्रैल 2024 से लागू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नर्सरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के लिए स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 : 30 बजे से लेकर दोपहर 12 : 30 निर्धारित की गई है। यानि कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी अब से दोपहर 12 : 30 बजे हो जाया करेगी। 

यह भी पढ़ें :  स्कूल असेंबली के लिए 26 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

बड़ी कक्षाएं दोपहर 1 बजे तक की जाएंगी संचालित  

उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल टाइमिंग को लेकर यह बदलाव कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की  कक्षाओं के लिए भी किया गया है। कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की  कक्षाएं सुबह 7 : 30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएंगी। 

अभिभावकों ने किया फैसले का स्वागत 

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से लिए गए इस फैसले का स्वागत अभिभावकों ने भी किया है। उनका कहना है कि बच्चों को गर्मी की तपिश से बचाने को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने यह बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। इस निर्णय से बच्चों का स्वास्थ्य गर्मियों में सही रहेगा और उनकी पढ़ाई भी सुचारु रूप से चलती रहेगी। 

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 26 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*