ATMA Exam Date 2024: 21 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 मई को है एग्जाम

1 minute read
ATMA Exam Date 2024

ATMA Exam Date 2024 जारी कर दी गई हैं। मई सेशन में होने वाला ATMA एग्जाम अब 25 मई को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 21 मई को जारी किया जाएगा। ATMA के लिए रजिस्ट्रेशन 25 मार्च से शुरू हुए थे जो 18 मई तक चलेंगे। इस एग्जाम का रिजल्ट 30 मई को जारी कर दिया जाएगा। ATMA की फुलफॉर्म AIMS टेस्ट फॉर मैनेजमेंट स्टडीज़ होती है।

ATMA Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो नीचे टेबल के माध्यम से प्रस्तुत है-

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
ATMA 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू25 मार्च 2024
एप्लिकेशन फीस भरने की लास्ट डेट16 मई 2024
ATMA 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट18 मई 2024
एप्लिकेशन फीस प्रिंटिंग की लास्ट डेट19 मई 2024
ATMA 2024 एडमिट कार्ड21 मई 2024
ATMA Exam Date 2024 (मई सेशन)25 मई 2024
रिजल्ट30 मई 2024

यह भी पढ़ें: HP Board Class 10th Topper List : 10वीं में रिधिमा शर्मा ने किया टॉप

ATMA एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ATMA एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘ATMA परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें या वेब ब्राउज़र में निम्नलिखित यूआरएल को कॉपी करें: https://apply.atmaaims.com/
  • कैंडिडेट्स को फीस पेमेंट पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • कैंडिडेट्स को ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आधार नंबर सहित अपना व्यक्तिगत विवरण दर्ज करना होगा।
  • ‘फीस पेमेंट के लिए आगे बढ़ें’ बटन पर क्लिक करें
  • डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण दर्ज करें और भुगतान करें।
  • शुल्क के सफल भुगतान पर, कैंडिडेट्स के रजिस्टर्ड ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक व्यक्तिगत पहचान संख्या (PID) भेजी जाएगी।

ATMA एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फीस

ATMA एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फीस नीचे दी गई है-

केटेगरीकन्सेशनफीस (INR)
महिला25%1,500
नार्थ-ईस्ट इंडिया (अरुणांचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा) के कैंडिडेट्स50%1,000

यह भी पढ़ें: HPBose 10th Result 2024 : 74.61% रहा 10वीं का रिजल्ट, रिधिमा शर्मा ने किया टॉप

ATMA का एग्जाम पैटर्न

ATMA का एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

पर्टिक्युलर्सडिटेल्स
एग्जाम मोडऑनलाइन
ड्यूरेशन3 घंटे
टोटल मार्क्स180
क्वेश्चन टाइपमल्टीपल-चॉइस क्वेश्चन
चॉइस4
क्वेश्चन नंबर180
लैंग्वेजइंग्लिश

ATMA एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

ATMA एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ATMA की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.atmaaims.com/ विजिट करें।
  • अब ‘कैंडिडेट लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परीक्षा तिथि चुनें और PID ​​नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एटीएमए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक कॉपी सेव कर लें।
  • अब इस कॉपी का प्रिंटआउट भी निकाल लें।

ATMA एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

ATMA एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ATMA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ‘कैंडिडेट लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षा तिथि ऑप्शन को चुनें।
  • PID ​​नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  • ATMA स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक कॉपी सेव करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

उम्मीद है कि ATMA Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*