MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के नतीजे mpbse.nic.in पर जल्द होंगे जारी, ये है लेटेस्ट अपडेट्स 

1 minute read
MP Board Result 2024: MP Board ke 10th, 12th ke Natije mpbse.nic.in par jald honge jaari, ye hai latest updates

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे अप्रैल 2024 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आने की संभावना है। हालांकि MPBSE की ओर से नतीजों से संबंधित कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसलिए सभी छात्रों को यह सलाह दी जाती हैं कि वह MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें। 

वहीं, एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि MPBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 20 मार्च और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 20 मार्च के बीच किया गया था। 

ऐसे करें चेक MPBSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

MPBSE 10th, 12th रिजल्ट 2024 चेक करने के कुछ आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:-

  • MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट  mpresults.nic.in या mpbse.nic.in. पर जाए। 
  • अब होमपेज पर “एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब MPBSE 10वीं रिजल्ट या MPBSE 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिंक करें।  
  • अब आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट एक नए पेज पर खुल जाएगा जिसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

पिछले 5 वर्षों के रिजल्ट की सूची 

छात्र एमपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के पिछले पांच वर्षों के नतीजों की डेट्स देख सकते हैं:-
परीक्षा का वर्षरिजल्ट डेट  
201915 मई, 2019 
202004 जुलाई, 2020 (10वीं) और 27 जुलाई, 2020 (12वीं)
202114 जुलाई, 2021 (10वीं) और 29 जुलाई, 2021 (12वीं)
202229 अप्रैल, 2022 (10वीं और 12वीं)
202325 मई, 2023
202415 अप्रैल, 2024 (संभावित)
आशा है कि आपको MP Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*