जानिए क्या है दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का इतिहास और खासियत?

1 minute read
अरुण जेटली स्टेडियम

भारत में 5 अक्टूबर 2023 से क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। सभी मैच भारत के विभिन्न स्टेडियमों में खेले जाएंगे। भारत के अलग-अलग शहरों में स्टेडियमों की पहचान भी अलग है। कई स्टेडियम बड़े ग्राउंड, अच्छी पिच, सुंदर वातावरण और दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था के लिए जानें जाते हैं। भारत के स्टेडियमों के बारे में कई बार एग्जाम या इंटरव्यू में पूछा जाता है, इसलिए इस ब्लाॅग में हम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बारे में जानेंगे।

अरुण जेटली स्टेडियम के बारे में

अरुण जेटली स्टेडियम को पहले फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। यह स्टेडियम भारत के सबसे पुराने और प्रसिद्ध क्रिकेट मैदानों में से एक है। अरुण जेटली स्टेडियम का संचालन और ऑनरशिप दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पास है। यह नई दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित है। 

अरुण जेटली स्टेडियम का इतिहास क्या है?

अरुण जेटली स्टेडियम पहले फिरोज शाह कोटला स्टेडियम था और इसकी स्थापना 1883 में की गई थी। यह स्टेडियम दिल्ली के मध्य में स्थित है और शुरुआत से ही दिल्ली क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान रहा है। यहां किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला तिहरा शतक भी शामिल है। हालांकि 2009 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस मैदान को एक वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने से रोक दिया था। बाद में सुधारों के बाद से इस स्टेडियम में मैच शुरू हुए हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम की क्षमता और सुविधाएं क्या है?

अरुण जेटली स्टेडियम की क्षमता और सुविधाएं इस प्रकार बताई जा रही हैंः

  • कोलकाता के ईडन गार्डन्स के बाद यह भारत का दूसरा सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है।
  • इस स्टेडियम में एक मैच के दौरान 55,000 लोग बैठ सकते हैं। 
  • यहां 9 पिचें हैं, जिनमें से 2 नई हैं।
  • यहां की पिचों को मुख्य क्यूरेटर अंकित दत्ता ने तैयार किया है। 
  • 2023 के वर्ल्ड कप में 9 में से 3 पिचों का उपयोग किया जाएगा।
  • इस स्टेडियम की सीमा 60 मी. X 54 मी. है।
  • स्टेडियम में 3 एसी बॉक्स हैं।
  • BCCI बॉक्स में 37 कॉर्पोरेट बॉक्स हैं। 
  • हाल ही में यहां ड्रेसिंग रूम और फ्लडलाइट का निर्माण किया गया है।
  • हाल ही में DDCA ने एक माॅडर्न कवर खरीदा है जो पूरे खेल मैदान की सुरक्षा करेगा। 
  • सीटों को नीले, नारंगी और हरे रंग में रंगा गया है और सीढ़ियों को पंखों के लिए एक अलग रंग दिया गया है जिससे इमरजेंसी में सीढ़ियों की पहचान की जा सके।

अरुण जेटली स्टेडियम कहां है?

अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में है। स्टेडियम का पता है – बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली, दिल्ली है। 2019 में इस स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया था।

अरुण जेटली स्टेडियम आगामी इवेंट

इस बार वनडे वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हो रहा है। इस वर्ल्ड कप में 48 मैच खेले जाएंगे। भारत अपने मैच चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और अहमदाबाद में खेलेगा। यह विश्व कप 2023 के 5 मैचों की मेजबानी करेगा। 

संबंधित आर्टिकल्स

2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान कौन है?
2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट में शामिल है
10 कप्तानों का स्क्वाड
बीसीसीआई का पूरा नाम क्या है?
ऑस्ट्रेलिया कितनी बार वर्ल्ड कप जीता है?2024 विश्व कप कब शुरू होगा?
2024 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?2023 World Cup: भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?
इंग्लैंड ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों की लिस्ट 
जानिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम का इतिहास और यहां हुए मुख्य क्रिकेट इवेंट्सजानें कितनी होती है क्रिकेट बैट की लंबाई
1975 में पहला क्रिकेट विश्व कप किसने जीता था?जानें वर्ल्ड कप मैच लिस्ट 2023 के बारे में
स्टेडियम में कितने लोग बैठ सकते हैं?जानिए क्या है नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पुराना नाम?
जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 5?जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 6?
जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 7?जानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 4
क्रिकेट को संस्कृत में क्या कहते हैं?2023 विश्व कप के पहले मुकाबले में होगा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का रनर-अप न्यूज़ीलैंड से सामना
जानिए जर्सी नंबर 1 के बारे मेंजानिए कितने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पहन चुके हैं जर्सी नंबर 2?
जानिए उत्तर प्रदेश में कितने स्टेडियम हैं?जानिए न्यूजीलैंड में कितने स्टेडियम हैं?

FAQs

नई दिल्ली स्टेडियम का क्या नाम है?

नई दिल्ली स्टेडियम का नान अरुण जेटली स्टेडियम है और पहले इसे फिरोज शाह कोटला स्टेडियम से जाना जाता था।

नई दिल्ली का सबसे बड़ा स्टेडियम कौन सा है?

नई दिल्ली का सबसे बड़ा स्टेडियम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम माना जाता है।

दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम नाम क्या है?

दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम का नाम 2019 में फिरोज शाह कोटला से बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम किया गया था।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अरुण जेटली स्टेडियम के बारे में पता चला होगा। इसी तरह के स्पोर्ट्स जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*