जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम

1 minute read
antrashtriy yog divas theme

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष antrashtriy yog divas theme के अंतर्गत मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम है – वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ (Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam). वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ होता है- धरती ही परिवार है। यह थीम “एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य” के लिए हमारी साझा आकांक्षा को बहुत खूबसूरती से दर्शाती है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से इस वर्ष योग के वैश्विक उत्सव का नेतृत्व करेंगे। साथ ही, जगदीप धनखड़ ( भारत के उपराष्ट्रपति) मध्य प्रदेश के जबलपुर से देश के आईडीवाई 2023 समारोह के अध्यक्ष रहेंगे। यह जानकरी आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा दी। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 समारोह में कम से कम 25 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 में ओशन रिंग ऑफ योगा, योगा भारतमाला और हर आंगन योग जैसी कुछ अभिनव पहल भी शामिल होंगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम (2015 – 2022)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक थीम के तहत मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सबसे पहले 2015 में मनाया गया था। तबसे अबतक यह हर साल एक अलग थीम के अंतर्गत मनाया जाता आ रहा है। इन सभी थीम के अनुसार तरह- तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम लोकल, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय – सभी स्तर के होते हैं। पिछले सभी वर्षों की antrashtriy yog divas theme की लिस्ट नीचे दी जा रही है –

2015सद्भाव और शांति के लिए योग
2016सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योग
2017योग फॉर हेल्थ
2018शांति के लिए योग
2019योगा फॉर हार्ट
2020घर पर योग और परिवार के साथ योग
2021तंदुरूस्ती के योग
2022 मानवता के लिए योग 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम

यह था अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम (antrashtriy yog divas theme) पर हमारा आर्टिकल। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*