2023 World Cup: भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?

1 minute read
भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं

भारत का क्रिकेट वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा ट्रेक रिकॉर्ड है। भारत ने अपना पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप वर्ष 1975 में खेला था। भारत ने जैसे-जैसे क्रिकेट वर्ल्ड कप हुए हैं उनमें हमेशा अपने प्रत्येक मैच और विक्ट्री परसेंटेज सुधारा है। बल्लेबाजी, गेंदबाज़ी या फील्डिंग में भारत के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं। बात चाहे भारत की हो या बाहर की हो टीम इंडिया ने हर मैदान फ़तेह किया है। बात जब क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की आती है तो इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं।

भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?

भारत ने अब तक 2 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीते हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है-

वर्षविजेतारनर-अपविक्ट्री मार्जिनस्थान
1983भारतवेस्ट इंडीज43 रनलॉर्ड्स
2011भारतश्रीलंका6 विकेटमुंबई

2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?

5 अक्टूबर 2023 को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होगा और 2011 के बाद इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत में हो रही है। 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होगा। वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड का होगा। 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा और दो सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन में खेले जाएंगे। 

ODI वर्ल्ड कप के बारे में

ODI वर्ल्ड कप हर 4 वर्ष में खेला जाता है। इस वर्ल्ड कप की शुरुआत वर्ष 1975 में की गई थी। इस वर्ल्ड कप में दोनों टीम को प्रत्येक 60 ओवर्स दिए गए थे। यह वर्ल्ड वेस्ट इंडीज ने जीता था। 1983 से प्रत्येक टीम को 60 ओवर की जगह 50 ओवर्स दिए जाने लगे, यह वर्ल्ड कप भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर जीता था। 2023 में शुरू होने वाला यह वर्ल्ड कप का 13वा वर्ज़न होगा।

FAQs

भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?

भारत ने अब तक 2 वर्ल्ड कप जीते हैं।

भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप कब खेला था?

भारत ने अपना पहले वर्ल्ड कप वर्ष 1975 में खेला था।

भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप किस टीम को हराकर जीता था?

भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप वेस्ट इंडीज को हराकर जीता था।

भारत ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप किस टीम को हराकर जीता था?

भारत ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप श्रीलंका को हराकर जीता था।

भारत ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप मुकाबला किस वर्ष जीता था?

भारत ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप मुकाबला वर्ष 2011 में जीता था।

संबंधित आर्टिकल्स

2023 World Cup Team List | 2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट में शामिल है 10 कप्तानों का स्क्वाड2023 World Cup : 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?
2023 World Cup : जानिए कैसा है 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का शेड्यूल?ऑस्ट्रेलिया कितनी बार वर्ल्ड कप जीता है?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*